Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palwal News: दहेज के लिए ससुरालीजनों ने महिला पर ढाए जुल्म, चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 12:31 PM (IST)

    गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार मामले में गांव धतीर की रहने वाली नेहा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2021 में उसकी शादी रेवाड़ी के गांव बुड़ ...और पढ़ें

    Palwal: दहेज के लिए ससुरालीजनों ने महिला पर ढाए जुल्म, चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Palwal: दहेज के लिए ससुरालीजनों ने महिला पर ढाए जुल्म, चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    HighLights

    1. Palwal News: दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला
    2. आरोपित उसे भूखा रखते थे और कमरे में बंद कर देते थे।
    3. ससुरालजनों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।

    पलवल, जागरण संवाददाता। दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता का गाला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में विवाहिता की शिकायत पर ससुरालजनों के चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार मामले में गांव धतीर की रहने वाली नेहा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2021 में उसकी शादी रेवाड़ी के गांव बुड़ौली के रहने वाले रवि के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के बाद दिए गए दहेज से उसके ससुरालजन संतुष्ट नहीं हुए और उसे प्रताड़ित करने लगे।

    पति ने छिपाई नौकरी छोड़ने की बात 

    पीड़िता के अनुसार शादी से पहले ससुरालजन ने उन्हें बताया था कि उसका पति भी रेलवे में नौकरी करता है, मगर रवि ने वर्ष 2020 में ही नौकरी छोड़ दी थी। यह बात उनसे छुपाई गई।

    आरोपित आए दिन उसे दहेज में गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। आरोपित उसे भूखा रखते थे और कमरे में बंद कर देते थे। ससुरालजन उससे गाड़ी की मांग करते। ससुरालजनों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।

    खबरें और भी

    गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति रवि, सास मुन्नी देवी, ससुर धर्मवीर और ननद नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।