यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चोर ने की हैवानियत...', दिव्यांग बेटी की बात सुन सन्न रह गई मां; चचेरे भाई की करतूत का यूं हुआ खुलासा
पलवल के कैंप थाना अंतर्गत एक दिव्यांग नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। कैंप थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वा ...और पढ़ें

पलवल, जागरण संवाददाता। पलवल के कैंप थाना अंतर्गत एक दिव्यांग नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस बारे में तब पता चला जब नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
कैंप थाना पुलिस ने मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता मानसिक रूप से है कमजोर
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार मामले में कैंप थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और हाथ-पैरों से दिव्यांग है।
खराब तबीयत दिखाने गई डॉक्टर के पास तो मिली शॉकिंग खबर
कुछ दिनों से उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। उसकी बेटी को दौरे और चक्कर आने की शिकायत थी। वह अपनी बेटी को इलाज के लिए फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी चार महीने की गर्भवती है। यह सुनकर वह हैरान रह गए।
बच्ची से पूछा तो लिया 'चोर' का नाम
इसके बाद उन्होंने अपने तौर पर बच्ची से पूछताछ की। उसकी बेटी ने बताया कि उसके साथ चोर ने यह गंदी हरकत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित दीपक उसका भतीजा है। कुछ दिन पहले दीपक ने रुपए चोरी किए थे। इसलिए उसकी बेटी दीपक को चोर कहकर बुलाती है।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।