Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पलवल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हाल में भटकती रही पीड़िता; 4 लोगों ने किडनैप कर की दरिंदगी

    By Ankur AgnihotriEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:09 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके चार लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। चार युवकों ने नाबालिग को अपहरण कर जंगल मे ...और पढ़ें

    पलवल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
    पलवल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

    HighLights

    1. दूसरे गांव भटकती रही पीड़िता
    2. डरी सहमी लड़की नहीं बता सकी घटना

    जागरण संवाददाता, पलवल। जिले के एक गांव के चार युवकों ने नाबालिग को अपहरण कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को प्रसारित करने के नाम पर रुपये ऐंठने लगे तो मामले का खुलासा हुआ।

    किडनैप कर लड़की को जंगल में ले गए

    पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव के ही रहने वाले रविंद्र, ललित, कुलदीप व जगवीर अपहरण कर जंगल में ले गए।

    चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    आरोप है कि उक्त चारों युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसे जंगल में कच्चे रास्ते पर छोड़ दिया। बदहवास नाबालिग रास्ता भटक गई और अपने गांव की बजाय दूसरे गांव पहुंच गई। वहां से जब पीड़ित को सूचना मिली तो वह अपनी बेटी को वहां से आया और हालत के बारे में पूछा तो लड़की डरी होने के कारण कुछ नहीं बताया।

    यह भी पढ़ें- Palwal: ITI की छात्रा से SDO समेत पांच लोगों ने 6 साल तक किया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात

    आरोपितों ने अश्लील वीडियो भी बनाया

    इसके बाद आरोपित उसकी बेटी से अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर कभी दो तो कभी पांच हजार रुपए ऐंठते रहे। पीड़ित के अनुसार, 23 सितंबर को उसकी पत्नी राशन की दुकान से राशन लेने गई हुई थी, उसी दौरान आरोपित रविंद्र व कुलदीप उसके घर आए और उसकी बेटी को डरा धमका कर घर से एक लाख तीन हजार 600 रुपए ले गए, जो जमीन के पैसे रखे हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Palwal में शख्स ने फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर की युवती से शादी, अदालत से मांगा सुरक्षा; ऐसे खुली आरोपित की पोल

    पीड़ित ने जब शाम को अपनी पत्नी से पैसे मांगे तो नहीं मिले। जिसके बाद उसने अपनी बेटी से सख्ती से पूछा तो मामले का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बता दिया। पीड़ित जब आरोपितों के पास गया तो उसके साथ जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित अपनी बेटी को लेकर महिला थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।