यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palwal News: पलवल में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, कॉलोनियों को तोड़ा; सड़क भी ध्वस्त
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई में अधिक सख्ती बरती जाएगी ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव कुसलीपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों में तोड़फोड़ की है। विभाग ने दो अवैध कॉलोनियों में बनाई गई चारदीवारी, सड़क को तोड़ दिया। यह कॉलोनी पांच एकड़ में बनाई जा रही थी।
इस दौरान जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन और भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई कंट्रोल क्षेत्र अधिनियम 1963 के तहत की गई। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई में अधिक सख्ती बरती जाएगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सके।
सभी अवैध कॉलोनियों में आमजन को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें तथा अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती।
कोई भी अवैध कॉलोनी में निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।