विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palwal News: भाभी पर रखता था गलत नजर, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म; पति से शिकायत की तो सुना दिया तीन तलाक

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Updated: Wed, 05 Oct 2022 07:35 PM (IST)

Palwal News देवर द्वारा किए गए दुष्कर्म की शिकायत महिला ने अपने पति से की तो उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म। फोटो प्रतीकात्मक
महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म। फोटो प्रतीकात्मक

पलवल, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में इंसानियत के साथ रिश्तों को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पलवल जिले में देवर ने हथियार दिखाकर बेटियों को जान से मारने की धमकी दी और कई दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। 

देवर शुरू से रखता था बुरी नजर

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार हथीन क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई। उसका पति ट्रक चलाता है, इसलिए कई-कई दिनों तक वह बाहर रहता है। उसका देवर शादी के बाद से ही उसके ऊपर बुरी नजर रखता था।

जुलाई में पहली बार किया दुष्कर्म

महिला के मुताबिक, उसके देवर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ भी की, मगर लोक लाज के कारण उसने किसी को नहीं बताया। इससे आरोपित के हौसले और बुलंद हो गए। 20 जुलाई, 2022 को उसका पति काम पर गया था। इस दौरान देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

कई दिनों भाभी के साथ किया दुष्कर्म

महिला द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, अपनी दोनों बेटियों के साथ कमरे में सोई हुई थी। तभी देवर कमरे में घुस आया और देसी कट्टा दिखाकर दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद कई दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया।

पति ने देवर का सच बताया तो मिला तीन तलाक

उधर, पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी आपबीती सुनाई, जिससे पति भड़क गया और उसके साथ मारपीट की। पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची।

बिहार में एक मंदिर के 'साधु' का सच सामने आया तो यूपी पुलिस चौंक पड़ी, जांच में निकला 5 करोड़ी चोर

योगी सरकार की YEIDA Plot Scheme में आवेदन करने में हजारों लोगों आ रही परेशानी, उठी डेट बढ़ाने की मांग