Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palwal News: जिम के बाहर बैठे युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, फेफड़ों में फंसी बुलट; हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 03:53 PM (GMT+05:30)

    असावटी गांव में सामान की डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को जिम के बाहर बैठे युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी और फेफड़ों में जा फंसी। ...और पढ़ें

    जिम के बाहर बैठे युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, फेफड़ों में फंसी बुलट।
    जिम के बाहर बैठे युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, फेफड़ों में फंसी बुलट।

    HighLights

    1. आरोपियों से पीड़ित की नहीं है कोई रंजिश और ना ही वह किसी जानता है।
    2. युवक को पीछे से मारी थी गोली।

    पलवल, जागरण संवाददाता। असावटी गांव में सामान की डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को जिम के बाहर बैठे युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी और फेफड़ों में जा फंसी। घायल डिलीवरी ब्वॉय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीड़ित के अनुसार, उसकी आरोपितों से कोई रंजिश नहीं है और वह आरोपितों को जानता तक नहीं है। गदपुरी थाना पुलिस घायल की शिकायत पर अज्ञात छह-सात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    कुरियर कंपनी में करता है नौकरी

    गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर के अनुसार, मामले में हथीन उपमंडल के जैनपुर गांव के रहने वाले अनिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 11वीं तक पढ़ा लिखा है और पिछले दो-तीन माह से मिसो कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करता है।

    जिम के बाहर बैठे हुए थे युवक

    वह 24 सितंबर को असावटी गांव में सामान की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। रास्ते में असावटी गांव में मलखान चौक स्थित विराट जिम के पास पहुंचा, जहां जिम के बाहर छह-सात युवक बैठे हुए थे।

    युवक की पीठ पर गोली चलाकर भागे आरोपी

    उनमें से किसी एक युवक ने उसपर पीछे से गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद जिम के बाहर बैठे उक्त सभी युवक वहां से भाग गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- पत्नी की हथेली काटने वाले पति ने पलवल में पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज

    इसके बाद घायल अनिल ने इसकी सूचना अपने भाई को फोन पर दी और उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना गदपुरी थाना पुलिस को दी गई।

    फेफड़ों में फंसी है गोली

    घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन के अनुसार गोली पीड़ित के फेफड़ों में फंसी हुई है।

    ये भी पढ़ें- Palwal News: पलवल में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और यूपी की रोडवेज बस में भिड़ंत; दर्जनों यात्री घायल