Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल में फिर गरजा बुलडोजर, अलावलपुर रोड से हटाया अतिक्रमण; लोगों को जाम से मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 06:13 PM (IST)

    दैनिक जागरण की खबर के बाद पलवल के अलावलपुर रोड से नगर परिषद ने अतिक्रमण हटा दिया। लोडिंग-अनलोडिंग और अवैध कब्जे के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति मिली। ...और पढ़ें

    पलवल में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर। जागरण

    पलवल में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. दैनिक जागरण की खबर पर नगर परिषद ने की कार्रवाई।

    2. अलावलपुर रोड से अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम किया।

    3. बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल ने सख्त कार्रवाई की।

    जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में अलावलपुर रोड पर लोडिंग-अनलोडिंग व अवैध अतिक्रमण पर दैनिक जागरण की ओर से प्रकाशित की गई खबर के बाद नगर परिषद हरकत में आया।

    अलावलपुर रोड पर लग रहे जाम, अतिक्रमण और जाम की बदहाली को उजागर करने वाले समाचार ने न केवल जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा, बल्कि नगर परिषद को भी कार्रवाई के लिए मजबूर किया। अतिक्रमण हटने के बाद रोड एकदम चाैड़ी दिखाई देने लगी। अतिक्रमण हटने के बाद यातायात भी सुगम हो गया है।

    बता दें कि नगर परिषद की ओर से इस रोड पर कभी अतिक्रमण नहीं हटाया था।जिसके चलते इस रोड पर अतिक्रमण करने वालों व लोडिंग व अनलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के हौसले बुलंद थे।

    शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया अपने लाव लश्कर व अर्थ मूवर मशीन के साथ पहुंच गए। चिम्मन लाल के पहुंचते ही उन्होंने सड़क के दोनों लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे वाहनों का हटवाया। उसके बाद उन्होंने अतिक्रमण दस्ते के साथ सड़क पैदल भ्रमण कर स्वयं अपनी देख रेख में अतिक्रमण हटवाया।

    वहीं, अतिक्रमण हटाने के दौरान नप टीम व्यापारियों दुकानदारों से नप टीम हल्की नोकझोंक भी हुई। लेकिन चिम्मन लाल के अतिक्रमण हटाने सख्त रवैया के आगे किसी एक भी नहीं चली नप टीम द्वारा दुकानदारों के समान जब्त कर लिए जो सड़क पर रखे थे।

    इस दौरान एक महिला दुकानदार अपनी सीढ़ियां न तोड़ने की गुहार लगाती नजर आई, लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों ने नियमों के तहत कार्रवाई जारी रखी। बिल्डिंग इंस्पेक्टर का कहना था कि सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    दिनभर बनी रहती है जाम की स्थिति 

    अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दैनिक जागरण संवाददाता ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर से पूछा कि इस रोड पर लोडिंग अनलोडिंग करने वालों के चलते सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बीआई ने बताया कि इसके लिए जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से बैठकर दुकानदारों से लोडिंग व अनलोडिंग का समय सुनिश्चित कराया जाएगा। ताकि रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को कोई परेशानी न हो।

    उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।