पलवल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर नासिर को दबोचा
पलवल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच होडल ने हथीन क्षेत्र से 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नासिर नामक ...और पढ़ें
-1780216744389_m.webp)
40 ग्राम स्मैक संग तस्कर नासिर दबोचा।
HighLights
पलवल पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में सफलता पाई।
क्राइम ब्रांच होडल ने 40 ग्राम स्मैक जब्त की।
गुराकसर गांव का नासिर ईंट भट्ठे के पास गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुराकसर-गोहपुर रास्ते पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से एक युवक को 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुराकसर गांव के रहने वाले नासिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच होडल के एएसआई महानन्द अपनी टीम के साथ हथीन के जयंती मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नासिर स्मैक बेचने का धंधा करता है और इस समय भी वह गुराकसर से गोहपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्ठे के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए एएसआई महानन्द ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस तैयार कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी।
भट्ठे के पास पुलिस टीम को देखकर नासिर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक प्लास्टिक की छोटी पाउच बरामद हुई, जिसे कंप्यूटर कांटे पर तोलने पर 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई।