पलवल में एंटी नारकोटिक सेल ने 11.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर जसबीर को दबोचा
पलवल एंटी नारकोटिक सेल ने 11.98 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर जसबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगे की पूछताछ और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लि ...और पढ़ें
-1780134384541_m.webp)
आरोपी गिरफ्तार। जागरण
HighLights
पलवल में 11.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
एंटी नारकोटिक सेल ने बनचारी निवासी जसबीर को पकड़ा।
पुलिस रिमांड पर आरोपी, मादक पदार्थ नेटवर्क की होगी जांच।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में एसपी नीतीश अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत 11.98 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बनचारी गांव निवासी जसबीर पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि एएनसी स्टाफ दीघोट के पीएसआई आलोक कुमार अपनी टीम के साथ वांछित अपराधियों और नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए बंचारी फ्लाईओवर के पास मौजूद थे।
इसी दौरान उन्हें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि बनचारी गांव का रहने वाला जसबीर पुत्र प्रताप सिंह काफी समय से स्मैक बेचने का धंधा करता है और वह आज भी सैवली रोड नाले के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जसबीर के रूप में ही बताई। तलाशी के दौरान आरोपी से 11.98 ग्राम स्मैक मिली। स्मैक को कब्जा में लेकर इस संबंध में मुंडकटी थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के स्त्रोत का पता लगाने एवं गहन पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें, तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।