Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल में सरपंच को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने SC एक्ट में दर्ज किया मामला

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:28 PM (IST)

    पलवल के फुलवाड़ी गांव के सरपंच राहुल को फोन पर जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दी गईं। पुलिस ने संदीप और उसके पिता रवि के खिलाफ एससी एक्ट सहि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पलवल सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली।

    2. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।

    3. पुलिस ने एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में सदर थाना अंतर्गत फुलवाड़ी गांव के सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है।

    पीड़ित सरपंच की शिकायत पर थाना सदर पलवल पुलिस ने एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पूरे परिवार के लिए दी धमकी

    पुलिस को सौंपी गई शिकायत में ग्राम पंचायत फुलवाड़ी के सरपंच राहुल ने बताया कि वे वाल्मीकि समाज से संबंध रखते हैं। 29 जुलाई की रात उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से काल आई। कॉल करने वाले ने आते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और भद्दे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। फोन करने वाले ने धमकी दी कि एक साल के अंदर उसे और उसके पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी।

    सरपंच राहुल ने शिकायत में स्पष्ट किया है कि यह धमकी गांव के ही संदीप ने दी है, जो उसने अपने पिता रवि के उकसावे पर दी है। आरोप है कि रवि काफी समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है और अब उसने अपने बेटे के साथ मिलकर उनके और उनके परिवार के विरुद्ध जानलेवा हमले की योजना बनाई है।

    पीड़ित सरपंच ने पुलिस को बताया कि उनके पास इस पूरी धमकी भरी बातचीत की काल रिका र्डिंग मौजूद है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया है।

    गांव के सरपंच होने के नाते राहुल ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए संदीप और उसका पिता रवि सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।