पलवल में हादसा, दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
पलवल के सौन्दहद गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर घर की दीवार से जा टकराया। इस हादसे में घर का बरामदा और छत ढह ग ...और पढ़ें
-1775911043913_m.webp)
पलवल में हादसा। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल जिले के सौन्दहद गांव में लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर चालक ने न केवल एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया, बल्कि घर की दीवार से टकराने के कारण मकान का बरामदा और छत भी ढह गई।
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सौन्दहद निवासी मोहित ने बताया कि छह अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे गांव का ही रहने वाला उदय अपना न्यू हालैंड ट्रैक्टर बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था।
बताया कि घर के बाहर खड़े मोहित के चाचा तारा ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर इसके बाद सीधे तारा के मकान की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार, बरामदा और छत ढह गई। उस समय बरामदे में बैठे दीघोट के रहने वाले वीरपाल और देवबती मलबे के नीचे दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तारा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के प्राची अस्पताल और फिर वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
खबरें और भी
स्वजन के घायलों के इलाज में व्यस्त होने के कारण शिकायत देने में देरी हुई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक उदय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।