पलवल में NH-19 पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
पलवल के होडल में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, ज ...और पढ़ें
-1786075353617_m.webp)
हादसे में दो युवकों की मौत। वीडियो ग्रैब
HighLights
होडल में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा।
अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत।
हादसे के बाद कंटेनर पलटा, हाईवे पर जाम।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल के होडल में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हसनपुर चौक फ्लाई-ओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करने वाले दोनों युवक ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद कंटेनर भी हाईवे पर ही पलट गया।
घर जा रहे थे तीनों दोस्त
पुलिस को दी गई शिकायत में कोसीकलां (अग्रवाल कॉलोनी) निवासी नकुल ने बताया कि वह जेबीएम कंपनी में वेल्डर का काम करता है। छह अगस्त की रात को वह उसका छोटा भाई दीपक और दोस्त कृष्णकांत (निवासी अलवाई, तहसील छाता, जिला मथुरा) अपनी-अपनी बाइकों से घर के लिए निकले थे।
बताया गया कि कृष्णकांत अपनी बाइक चला रहा था और दीपक उसके पीछे बैठा था, जबकि नकुल अपनी बाइक से उनके ठीक पीछे चल रहा था। जब वे हसनपुर चौक फ्लाई-ओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए बंद कंटेनर ने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कृष्णकांत की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे चल रहा नकुल बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही दीपक और कृष्णकांत की जान चली गई।
कंटेनर पलटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही होडल थाने से एएसआई सतबीर सिंह और सिपाही कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत
पुलिस ने प्राइवेट एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पलवल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दीपक और कृष्णकांत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।