Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CISF में हरियाणा की जांबाज बेटियों के लिए खुले रास्ते, नई बटालियन में 1025 महिलाएं होंगी भर्ती

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 10:04 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा की बहादुर बेटियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआइएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन को मंजूरी दे दी है। इस बटालियन ...और पढ़ें

    Haryana Live News: जागरण न्यूज: महिला सीआईएसएफ बल (जागरण फाइल फोटो)
    Haryana Live News: जागरण न्यूज: महिला सीआईएसएफ बल (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीआईएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन की स्थापना की मंजूरी से उत्साह
    2. नई बटालियन के मुख्यालय के लिए जल्दी भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू होगी
    3. महिला बटालियन में 1025 महिलाएं शामिल होंगी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीआइएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन की स्थापना की मंजूरी के बाद अर्धसैनिक बलों में जाने की इच्छुक हरियाणा की लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा।

    देश की सेनाओं में हर दसवां सैनिक हरियाणा का है। राज्य की लड़कियों में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में जाने का जबरदस्त जज्बा है। इस महिला बटालियन में 1025 महिलाएं शामिल होंगी।

    महिला बटालियन की स्थापना को मिली मंजूरी

    पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय (चंडीगढ़) की सीआइएसएफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट नितिन सिन्हा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने सीआइएसएफ की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दी है।

    एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में वीआइपी सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: हरियाणा में 50 हजार से अधिक वेतन वाले कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित, नायब सरकार लाएगी बिल

    बटालियन तैयार करने का काम शुरू

    53वें सीआइएसएफ दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद महिला बटालियनों को तैयार करने का काम शुरू किया गया है।

    सीआइएसएफ उन महिलाओं के लिए एक पसंदीदा विकल्प रहा है, जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करना चाहती हैं, जो वर्तमान में बल का सात प्रतिशत से अधिक है।

    महिला बटालियन के जुड़ने से देश भर में अधिक महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को सीआइएसएफ में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र का यह सराहनीय कदम है। इससे हरियाणा व देश की बेटियों को राष्ट्र सेवा करने के अधिक अवसर मिलेंगे।

    भर्ती और प्रशिक्षण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

    सीआइएसएफ मुख्यालय (CISF Headquarter) ने नई बटालियन के मुख्यालय के लिए जल्दी भर्ती, प्रशिक्षण और स्थान के चयन की तैयारी शुरू कर दी है।

    प्रशिक्षण को विशेष रूप से वीआइपी सुरक्षा में कमांडो के रूप में विविध भूमिका निभाने में सक्षम एक विशिष्ट बटालियन बनाने और हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो रेल कर्तव्यों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- CET पास युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक साल में नौकरी नहीं मिली तो 9 हजार देगी नायब सरकार