विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में अब अपराध पर लगेगी रोक, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, 53 कमांडो की टीम देंगी हर पल पहरा; पढ़ें पूरा प्लान

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 02 Dec 2023 02:16 PM (GMT+05:30)

हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष पुलिस बल की 424 कमांडो की 53 टीमें तैयार की गई है। प्रत्येक टीम में 8 ...और पढ़ें

हरियाणा में अब अपराध पर लगेगी रोक, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस
हरियाणा में अब अपराध पर लगेगी रोक, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस

HighLights

  1. 53 कमांडो की टीम देंगी हर पल पहरा
  2. 53 कमांडो की टीमो के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में
  3. प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा पुलिस क्षमता निर्माण की ओर लगातार अपने कदम बढ़ा रही है ताकि प्रदेश में लोगों को बिना डर तथा सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष पुलिस बल की 424 कमांडो की 53 टीमें तैयार की गई है। प्रत्येक टीम में 8 कमांडो शामिल किए गए हैं। ये टीमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करेंगी।

जिला प्रमुखों के सुपरविजन में काम करेंगी टीमें

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि इन टीमो को विशेष नाकाबंदी, वीवीआइपी ड्यूटी, खतरनाक अपराधियों की गिरफ्तारी बार में छापामारी, स्पेशल प्रोटेक्शन वाले मुलजिमों की कोर्ट में पेशी आदि में विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है तथा ये टीमे जिला प्रमुखो के सुपरविजन में कार्य करेंगी।

गुरुग्राम में भेजी गई 5 कमांडो टीम

प्रत्येक जिला को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के अनुसार अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में विशेष पुलिस बल की 5 कमांडो टीम भेजी गई है जिसमें कुल 40 जवान शामिल है। इसी प्रकार, फरीदाबाद, सोनीपत तथा पंचकूला जिला में चार-चार टीमें लगाई गई है जिनमें कुल 96 पुलिस के जवान शामिल है।

यह भी पढ़ें- आज और कल HTET परीक्षा, नेत्रहीन-दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेंगे एकस्ट्रा 50 मिनट; एग्जाम देने से पहले पढ़ें सारे नियम

इन जिलों में 256 जवान देंगे ड्यूटी

पानीपत ,हिसार ,कुरुक्षेत्र जींद , मेवात(नूह), अंबाला, करनाल कैथल ,यमुनानगर, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, नारनौल तथा फतेहाबाद जिला में दो- दो टीमो को तैनात किया गया है। इन सभी जिलों में कुल 256 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि हांसी, सिरसा, डबवाली तथा दादरी जिला में एक-एक टीम भेजी गई है जिनमें कुल 32 जवान शामिल है।

यह भी पढ़ें- आज और कल HTET परीक्षा, नेत्रहीन-दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेंगे एकस्ट्रा 50 मिनट; एग्जाम देने से पहले पढ़ें सारे नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।