विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 टन लोहा और 5000 मीटर कपड़ा और 3 महीना... 34 लाख की लागत से हरियाणा का सबसे ऊंचा रावण तैयार; रिमोट से होगा दहन 

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:03 AM (IST)

पंचकूला में 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जिसे 34 लाख रुपये की लागत से साढ़े तीन महीने में तैयार किया गया है।

34 लाख की लागत से हरियाणा का सबसे ऊंचा रावण तैयार। फोटो जागरण

34 लाख की लागत से हरियाणा का सबसे ऊंचा रावण तैयार। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंचकूला में 221 फीट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र।

  2. 34 लाख की लागत से साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार।

  3. रिमोट से होगा दहन, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल।

जागरण टीम, हिसार। हरियाणा में 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर रावण दहन होगा। इस बार पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण प्रदेशभर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब 34 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुतले को बनाने में साढ़े तीन महीने लगे हैं।

अंबाला के बराड़ा निवासी तेजिंदर चौहान और उनकी टीम ने सात टन लोहे और पांच हजार मीटर मखमली कपड़े से इसे तैयार किया है। इसका मुकुट 58 फीट और चेहरा 25 फीट का है। पुतले का दहन रिमोट से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ दशहरे के आयोजनों की तैयारियां की गई हैं।

गुरुग्राम में 75 फीट तक के पुतले

गुरुग्राम में छह प्रमुख स्थानों पर 65 से 75 फीट तक के पुतले जलेंगे। फरीदाबाद में एनआइटी दशहरा मैदान सहित कई स्थानों पर आयोजन होंगे।

कुरुक्षेत्र शहर में 101 फीट तक के रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। लाडवा, पिहोवा और शाहाबाद में भी दहन होगा। हिसार में 11 स्थानों पर रावण दहन होगा। कटला की श्री रामलीला कमेटी का रावण 55 फीट ऊंचा होगा।

कैथल के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में पहली बार 65 फीट का रावण बनाया गया है। हांसी की नई अनाज मंडी में 52 फीट और चरखी दादरी शहर में 51 फीट के रावण का दहन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।