Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकली 'आप', पंजाब को किया बदहाल', लुधियाना में बोले सीएम नायब सैनी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 01:17 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लुधियाना में पूर्वांचल सम्मान रैली में AAP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आप' भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी चार कद ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में पूर्वांचल सम्मान रैली की (फोटो: जागरण)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में पूर्वांचल सम्मान रैली की (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वादे किए थे, वह चार साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री का वहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब के दौरे पर हैं।

    मुख्यमंत्री के दौरों से न केवल आम आदमी पार्टी असहज है, बल्कि हरियाणा का विपक्ष का नेतृत्व भी असहज महसूस कर रहा है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पुनिया ने नायब सिंह सैनी के हरियाणा दौरे को लेकर कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, जिसे नायब सैनी बखूबी निभा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है। यहां मेहनतकश लोग रहते हैं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती को पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है।

    यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनानी है।

    खबरें और भी

    लोग कांग्रेस और आप को बाहर करने का कार्य करेंगे। नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाय उसे बढाया है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। हरियाणा में जनता के साथ जो वादे किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाय उसे बढाया है। जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी संलिप्त है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्सटर कल्चर है उसे सख्ती से खत्म किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केंद्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा। नाय

    मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए। रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।