Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: जहरीली शराब से मौतों पर आप ने BJP पर साधा निशाना, कहा- सफेद पोश लोगों की मिलीभगत से चल रहा अवैध कारोबार

    By Sudhir TanwarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 07:36 PM (GMT+05:30)

    यमुनानगर में जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शरा ...और पढ़ें

    जहरीली शराब से मौतों पर आप ने BJP पर साधा निशाना।
    जहरीली शराब से मौतों पर आप ने BJP पर साधा निशाना।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यमुनानगर में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में अवैध ठेके चल रहे हैं और गली-गली में अवैध शराब बिक रही है। प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है जो हजारों करोड़ रुपये का है।

    10 गुना रेट पर बेची जा रही नकली शराब

    तंवर ने कहा कि शराब घोटाले में मृत लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खुलेआम नकली शराब बिक रही है। नकली शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है। इससे जहां युवा पीढ़ी नशे में डूब रही है, वहीं महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में सरकार और माफिया की मिलीभगत से अवैध ठेके चल रहे हैं। नेताओं के संरक्षण में नकली शराब की फैक्ट्रियां चल रही हैं। ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब भरकर बेची जा रही है। ब्रांडेड बोतलों में भरकर 10 गुना रेट पर नकली शराब बेची जा रही है।

    ये भी पढ़ें; Ambala News: जहरीली हवा घोंट रही मासूमों का भी दम, अस्पताल में बढ़ी संख्या, चिकित्सकों ने बच्चों के लिए दी ये सलाह

    शराब घोटाले पर ईडी का क्यों नहीं जाता ध्यान: तंवर

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों फरीदाबाद में भी अवैध शराब बनाने का एक मामला सामने आया था, जिसमें अवैध शराब का रिबाटलिंग प्लांट पकड़ा गया था। जहां महंगी और ब्रांडेड शराब के नाम पर मिलावटी शराब की बिक्री हो रही थी। दो महीने पहले हरियाणा से रुई और भूसे में छिपाकर 70 लाख रुपये की अवैध शराब अलीगढ़ भेजी जा रही थी। इस शराब घोटाले पर ईडी का ध्यान क्यों नहीं जाता। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि पूरे हरियाणा में बड़े स्तर पर अवैध शराब का धंधा फैला हुआ है, जिसकी तस्करी दूसरे प्रदेशों तक की जाती है।

    ये भी पढ़ें: CM मनोहर लाल ने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली, लोगों से की प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने की अपील

    खबरें और भी