Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा निकाय चुनाव: पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में ‘झाड़ू’ सिंबल पर उतरेगी AAP, क्या होंगे मुद्दे?

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:20 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी पंचकूला, अंबाल ...और पढ़ें

    अंबाला व सोनीपत में ‘झाड़ू’ सिंबल पर उतरेगी AAP (जागरण फोटो)

    अंबाला व सोनीपत में ‘झाड़ू’ सिंबल पर उतरेगी AAP (जागरण फोटो)


    HighLights

    1. AAP पंचकूला, अंबाला, सोनीपत में 'झाड़ू' चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।

    2. पार्टी भ्रष्टाचार खत्म कर बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने का वादा।

    3. डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, 'काम की राजनीति' पर जोर।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ पर मजबूती से लड़ेगी, जबकि अन्य निकायों में रणनीति स्थानीय इकाइयों से विचार-विमर्श के बाद तय होगी। सुशील गुप्ता ने दावा किया कि 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं और पार्टी ईमानदार, शिक्षित व साफ छवि वाले उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

    चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से निराश है और अब अरविंद केजरीवाल की “काम की राजनीति” पर भरोसा जता रही है। आप ने नगर निगमों में भ्रष्टाचार खत्म कर बिजली, पानी, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया। पंचकूला नगर निगम में विकास के नाम पर घोटालों का आरोप लगाते हुए गुप्ता ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। गेहूं खरीद में अव्यवस्था, किसानों के बकाया भुगतान, टोल प्लाजाओं पर कथित अवैध वसूली और सीएनजी की ऊंची कीमतों को लेकर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में सीएनजी दिल्ली की तुलना में महंगी है और गैस वितरण में प्रतिस्पर्धा नहीं है। उच्च शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने विश्वविद्यालयों के सीमित क्षेत्राधिकार को छात्रों के लिए बाधा बताया और ओपन एफिलिएशन की मांग की। गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां और दिल्ली-पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारों के मॉडल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं।