हरियाणा में लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल, अब 3 HCS अधिकारियों के हुए तबादले
हरियाणा सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से तीन HCS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ...और पढ़ें
-1786193035457_m.webp)
हरियाणा में 3 HCS अधिकारियों के तबादले।
HighLights
हरियाणा सरकार ने तीन HCS अधिकारियों के तबादले किए
प्रदीप अहलावत रेवाड़ी के नए जिला नगर आयुक्त बने
सुशील कुमार और ब्रह्म प्रकाश को नई जिम्मेदारी मिली
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इन दिनों एक्शन में नजर आ रही है। आए दिन अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। शनिवार (08 अगस्त, 2026) को फिर से हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से तीन HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
HCS अधिकारी प्रदीप अहलावत लंबे समय से नियुक्ति के आदेश का इंतजार कर रहे थे, उन्हें रेवाड़ी का नया जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं DRDA यमुनानगर के पद पर तैनात सुशील कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा, रेवाड़ी के जिला नगर आयुक्त पद पर कार्यरत ब्रह्म प्रकाश को सुशील कुमार की जगह CEO, जिला परिषद तथा CEO, DRDA, यमुनानगर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (07 अगस्त, 2026) को नायब सरकार ने 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। वहीं, गुरुवार को प्रदीप दहिया को रोहतक का उपायुक्त बनाया गया था। हालांकि, शनिवार को फिर से गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त नियुक्त कर दिया गया।