यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरे विरोधी से CM सैनी की दोस्ती...', तो इस वजह से मुख्यमंत्री से नाराज हैं अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भीतरघात करने वाल ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम सैनी से नाराज हैं अनिल विज
- एक्स पर पोस्ट शेयर कर बोला हमला
- 'मेरी विरोधी का साथी CM सैनी का परम मित्र'
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नाराज लग रहे हैं। इस बीच अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भीतरघात करने वालों नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल किया है।
उन्होंने सीएम सैनी पर आरोपी लगाते हुए कहा कि मेरे चुनाव में विरोधी उम्मीदवार का साथ देने वाले नेता आज भी सीएम सैनी के परम मित्र बने हुए हैं। अनिल विज ने विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ सीएम नायब सैनी के मित्र की फोटो को भी शेयर किया है।
अनिल विज ने CM सैनी से किया सवाल?
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आशीष तायल जो खुद को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं।
आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता?
यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'इस्तीफा देने के लिए नहीं, दिलवाने के लिए बना हूं', अनिल विज का एक और हमला; CM नायब को फिर दी नसीहत
आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) February 3, 2025
ये रिश्ता क्या कहलाता… pic.twitter.com/xCqEl1znw8
केजरीवाल झूठों के सरदार: अनिल विज
हरियाणा के परिवहन एवं उर्जा मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने झूठों का सरदार बताया है। साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। वह अपना अच्छा बुरा अच्छी तरह समझती है। अनिल विज रविवार को रोहतक के संकट मोचन मंदिर में हुए कार्यक्रम में शामिल होने आए और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल ने झूठ फैलाया, लेकिन जनता उनके झूठ को पहचान गई है।
खबरें और भी
जनता भ्रष्टाचारियों को सत्ता नहीं देना चाहती है। केजरीवाल व उनके कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के केस हैं, क्या जनता भ्रष्टाचारियों को चुनेगी। वहीं, केंद्र सरकार के ईडी के प्रयोग के सवाल पर विज ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। वहां किसी की नहीं चलती है।
वहीं, उन्होंने बजट को लेकर भूपेंद्र हुड्डा को यहां तक कहा है कि उन्हें पढ़ना नहीं आता है। किसानों की केसीसी तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। बजट आम आदमी के हित में एक लाख मासिक आय वाला साधारण आदमी को भी अब टैक्स से राहत मिलेगी। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।