विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजनीतिक दल बदलने में माने जाते हैं माहिर

Published: Sat, 18 May 2024 09:48 PM (GMT+05:30)

Haryana News कई दलों में रह चुके चार बार के सांसद अवतार भड़ाना ने कांग्रेस का हाथ थामा है। अवतार ...और पढ़ें

अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ (फाइल फोटो)
अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ (फाइल फोटो)

राज्य बयूरो, चंडीगढ़। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजसथान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भड़ाना को कांग्रेस में शामिल कराया और इस संबंध में एक पत्र जारी किया।

अवतार भड़ाना को राजनीतिक दल बदलने में माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उनके भाई करतार सिंह भड़ाना ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

चुनाव के बीच थामा कांग्रेस का दामन

अवतार सिंह भड़ाना के कांग्रेस में शामिल होने से फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को फायदा मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस का दामन थामा है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने जानकारी दी कि भड़ाना पूरी तत्परता के साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद सीट पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद के कांग्रेस में आने से पार्टी को गुरुग्राम-फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में अधिक मजबूती मिलेगी।

छह माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बने थे भड़ाना

1988 में बिना विधायक तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को छह माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया था। 1989 में दौसा से जनता दल की टिकट पर कांग्रेस नेता राजेश पायलट के सामने वह चुनाव हारे थे। 1991 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार सांसद बने।

यह भी पढ़ें: Haryana News: सरकारी स्कूलों में अपडेट हो सकेंगे छात्रों के आधार कार्ड, नहीं काटने होंगे CHC के चक्कर

1996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे। 1998 में फरीदाबाद से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर समाजवादी जनता पार्टी की टिकट पर भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे। 1999 में मेरठ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार सांसद बने। 2004 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार सांसद बने।

2009 में कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार बने थे सांसद

अवतार सिंह भड़ाना साल 2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार सांसद बने। 2014 में फरीदाबाद में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से 4.67 लाख मतों से चुनाव हार गए थे। 2015 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: जमात, परमाणु बम, पांच साल में 5 पीएम... प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

2016 में अवतार इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने। 2017 में अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक बने। विधानसभा चुनाव की जीत की हवा को परखते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। 2022 में आरएलडी व सपा गठबंधन के टिकट से उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा से विधायक का चुनाव हार गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।