Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक बार फिर CM सैनी और भूपेंद्र हुड्डा आमने-सामने, सरकार के कामों को लेकर गरमाई सियासत; लगाए बड़े आरोप

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 10:52 AM (IST)

    हरियाणा में भाजपा (Haryana BJP) और कांग्रेस (Haryana Congress) के बीच विकास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड ...और पढ़ें

    हुड्डा ने सरकार पर लगाए बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लाने के आराेप, सीएम ने गिनवाईं उपलब्धियां (File Photo)
    हुड्डा ने सरकार पर लगाए बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लाने के आराेप, सीएम ने गिनवाईं उपलब्धियां (File Photo)

    HighLights

    1. हुड्डा बोले- भाजपा सरकार में न कोई बड़ा उद्योग लगा और न बड़ी परियोजना
    2. सैनी का पलटवार- सात लाख 66 हजार MSME लगे, हर जिले में खोल रहे मेडिकल कॉलेज

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा की सरकार में हुए 10 सालों में हुए कामों पर फिर राजनीति गरमाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में न कोई बड़ा उद्योग लगा और न बड़ी परियोजना। न ही कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, कोई मेडिकल कालेज या अन्य बड़ा संस्थान स्थापित किया गया है।

    इस पर मुख्यमंत्री ने मनोहर-नायब उपलब्धियां गिनाते हुए पलटवार कर कहा कि इस दौरान प्रदेश में सात लाख 66 हजार एमएसएमई लगे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रहे। प्रदेश में आज 23 राज्य विश्वविद्यालय हैं।

    पेपर घोटाले पर भी हुड्डा ने उठाए सवाल

    शुक्रवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक के पेपर में घोटाले हुए हैं। इसके बावजूद अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि हाई कोर्ट ने खनन घोटाले पर सरकार को आईना दिखाया है।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की तरह प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएगी।

    नायब सैनी ने गिनवाईं उपलब्लियां

    वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। आज हरियाणा में निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां 12 दिनों में देना सुनिश्चित किया गया है।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। गत सवा 10 वर्षों में प्रदेश में नए लगे एमएसएमई में 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

    नायब सैनी बोले- बदलावों के साक्षी 10 साल

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों का कार्यकाल समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है। भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए ई-गवर्नेस का नया माडल तैयार कर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को परिवार पहचान-पत्र से जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देशभर में चर्चा है। युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के एक लाख 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। प्रदेश में 79 कॉलेज खोले हैं। इनमें 30 लड़कियों के हैं। आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Good News: IGU से निकाले गए 35 गेस्ट फैकल्टी को फिर से मिलेगी नियुक्ति, CM नायब ने दिया आदेश

    यह भी पढ़ें- Haryana Budget 2025: होली से पहले आएगा हरियाणा का बजट, CM सैनी सदन में करेंगे पेश; कब तक चलेगा सेशन?