Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, चित्रा सरावरा समेत 10 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Mon, 30 Sep 2024 11:59 AM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पार्टी ने चित्रा सरावरा समेत 10 बागी नेताओं को 6 साल ...और पढ़ें

    हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाला (फाइल फोटो)
    हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चित्रा सरावरा समेत 10 नेता कांग्रेस से निष्कासित।
    2. हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 दिन शेष।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। भाजपा ने अपने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

    इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

    कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: चुनाव से पहले भाजपा का बागियों पर एक्शन, रणजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

    भाजपा ने भी बागियों को किया था निष्कासित

    इससे पहले भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर कार्रवाई की थी। जिसमें पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हुड्डा के रथ पर हरियाणा में घूमेंगे प्रियंका और राहुल गांधी, सैलजा के गढ़ से शुरू होगी विजय संकल्प यात्रा