विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: भ्रष्टाचार मुद्दे पर भाजपा और जजपा में आर-पार, इनेलो की एंट्री; सीएम सैनी को दिग्विजय चौटाला की दो टूक

Published: Sun, 28 Apr 2024 02:19 PM (GMT+05:30)

प्रदेश में पूर्व की मनोहर लाल सरकार में साझीदार रही जजपा जबसे सरकार से गई है। उसके लिए आए दिन ...और पढ़ें

Haryana News: भ्रष्टाचार मुद्दे पर भाजपा और जजपा में आर-पार। फाइल फोटो
Haryana News: भ्रष्टाचार मुद्दे पर भाजपा और जजपा में आर-पार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में साझीदार रहे भाजपा व जजपा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जबरदस्त भिड़ंत हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर जांच कराने की बात कही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब सिंह सैनी की बात पर मुहर लगाई है।

जेजेपी के अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने जांच पर यह कहते हुए सवाल खड़ा कर दिया कि मनोहर लाल विधायक भी नहीं हैं, फिर वे जांच कराने की बात कैसे कर सकते हैं। भाजपा व जजपा नेताओं के इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच सीएम नायब सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल ने फिर स्थिति साफ की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि जेजेपी ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार किया है।

विधानसभा में दुष्यंत चौटाला के विरुद्ध उनकी पार्टी के विधायक ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे। मैंने यह बयान दिया था कि यदि कोई विधायक अपने नेता पर भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत देता है तो हम उसकी जांच कराएंगे। नायब सैनी ने दोहराया कि सरकार दुष्यंत चौटाला पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने को तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक में अजय चौटाला पर जमकर पलटवार किया है। अजय चौटाला ने कहा था कि अगर दुष्यंत चौटाला की जांच होती है तो उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी जांच होनी चाहिए। इसका जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल की जांच की मांग अजय चौटाला के छोटे शहजादे दिग्विजय चौटाला ने ही उठाई थी।

हम जांच के लिए तैयार हैं। दोषी वे हैं या हम, यह जांच में साफ हो जाएगा, लेकिन जांच की मांग करने के बाद अब जेजेपी वाले भाग क्यों रहे हैं, यह समझ में नहीं आ रहा है। लाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने नायब सिंह सैनी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यदि किसी के विरुद्ध कोई शिकायत आएगी तो जांच जरूर करवाई जाएगी। हम जांच से डरने वाले नहीं हैं।

अनियमितता थी तो जांच कराएं, रोका किसने है-दिग्विजय

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के कार्यकाल के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर यदि शिकायत आती है तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जांच कराएं। जांच कराने से किसने रोका है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान जो भी कार्य किए गए हैं, सभी की जांच करानी चाहिए। सोहना पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेडरूम की राजनीति करने वाले राजा को मतदाताओं की चौखट पूजनी पड़ेगी।

दिग्विजय चौटाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।