Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM मनोहर को मिली एक और जिम्मेदारी, BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त; राजस्थान-छत्तीसगढ़ की भी लिस्ट जारी

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 11:53 AM (IST)

    बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal BJP Observer) को भी ...और पढ़ें

    CM मनोहर को BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त
    CM मनोहर को BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

    एजेंसी, चंडीगढ़। Madhya Pradesh Observer Manohar Lal: देश में हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Assembly Election) में बहुमत हासिल किया। जल्द ही इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी।

    इसी बीच बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों (BJP Observer) के नाम की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जिम्मेदारी मिली है।

    सीएम मनोहर को मध्य प्रदेश (MP BJP Observer) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही डॉ. के लक्ष्मण और सुश्री लाकड़ा को भी पर्यवेक्षक के लिए चुना गया है। वहीं, राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक चुना है।