विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, अध्यक्ष सैनी ने CM मनोहर से चर्चा के बाद नियुक्त किए जिला प्रभारी; इन्हें मिली कमान

Published: Mon, 22 Jan 2024 03:20 PM (IST)

Haryana Politics लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ ही लोकसभा प्रभारियों व ...और पढ़ें

Haryana: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, CM से चर्चा के बाद प्रभारी व संयोजक घोषित।फाइल फोटो
Haryana: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, CM से चर्चा के बाद प्रभारी व संयोजक घोषित।फाइल फोटो

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने प्रभारी व संयोजक घोषित किए।
  2. अंबाला में पवन सैनी, करनाल में घनश्याम अरोड़ा, कुरुक्षेत्र में कंवरपाल गुर्जर और सोनीपत में महीपाल ढांडा लोकसभा प्रभारी।
  3. भिवानी-महेंद्रगढ़ के लिए लक्ष्मण यादव, हिसार में सुभाष बराला और सिरसा लोकसभा सीट डा. कमल गुप्ता के हवाले।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ ही लोकसभा प्रभारियों व संयोजकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न 28 प्रबंधन कमेटियों का भी गठन किया है।

इन कमेटियों के गठन के बाद हरियाणा में भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान को तेज गति मिलेगी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उन चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है, जो अभी तक हाशिये पर थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे चेहरों को पार्टी की मुख्यधारा में लाए हैं।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) से विचार-विमर्श के बाद लोकसभा प्रभारियों व संयोजकों की सूची जारी की है। अंबाला लोकसभा के लिए पूर्व विधायक डा. पवन सैनी प्रभारी व विधायक असीम गोयल संयोजक होंगे।

जबकि गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ प्रभारी तथा मनीष मित्तल को संयोजक बनाया गया है। अजय गौड़ सीएम के भरोसेमंद साथी हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को प्रभारी तथा दीपक मंगला को संयोजक नियुक्त किया गया है।

करनाल लोकसभा सीट के लिए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा प्रभारी तथा विधायक हरविंद्र कल्याण संयोजक बनाए गए हैं, जबकि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर प्रभारी तथा सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी संयोजक बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने पिता, घर में नन्ही बेटी ने लिया जन्म

सोनीपत लोकसभा सीट के लिए विधायक महीपाल ढांडा प्रभारी और जवाहर सैनी संयोजक नियुक्त किए गए हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के लिए विधायक लक्ष्मण यादव प्रभारी और शंकर धुपड़ संयोजक बनाए गए हैं।

रोहतक लोकसभा सीट के लिए सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन प्रभारी और सतीश नांदल संयोजक नियुक्त किए गए, जबकि हिसार लोकसभा सीट के लिए सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला प्रभारी और रवि सैनी संयोजक बनाए गए हैं। सिरसा लोकसभा सीट के लिए शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता प्रभारी और आदित्य चौटाला संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

राष्ट्रीय परिषद में शामिल हुए हरियाणा के 10 नेता

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए राज्य से 10 भाजपा नेताओं को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इनमें पार्टी उपाध्यक्ष बंतो कटारिया पंचकूला, कृष्ण बेदी कुरुक्षेत्र, शंकर धुपड़ भिवानी, संगीता सिंघला यमुनानगर, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम, संदीप जोशी फरीदाबाद, प्रदीप जैन रोहतक, विजयपाल सोनीपत, जगदीश चोपड़ा सिरसा और रवि सैनी हिसार शामिल हैं। राव नरबीर को पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था, लेकिन पार्टी अब उन्हें धीरे-धीरे सक्रिय कर रही है।

भाजपा ने बनाई 28 चुनाव प्रबंधन समितियां

हरियाणा भाजपा(Haryana BJP) की ओर से लोकसभा चुनाव(Loksabha Election 2024) के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें 28 अलग-अलग कमेटियों के रूप में विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी स्वयं चुनाव प्रबंधन समिति का दायित्व संभालेंगे। चुनाव कार्यालय समिति के प्रमुख अरविंद यादव होंगे, जबकि मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है।

उनके साथ प्रवीण आत्रेय, वंदना पोपली व शमशेर खरक सह प्रमुख की भूमिका में रहेंगे। मीडिया संपर्क प्रमुख अशोक छाबड़ा को बनाया गया है, जबकि संजय आहुजा सह प्रमुख होंगे। नेशनल नेताओं के प्रवास की जिम्मेदारी मोहन लाल कौशिक को सौंपी गई है, जबकि राज्य स्तरीय नेताओं के प्रवास की जिम्मेदारी करना पूर्व उद्योग मंत्री व पार्टी के उपाध्यक्ष विपुल गोयल की जिम्मेदारी रहेगी।

विशेष प्रवास की व्यवस्था गार्गी कक्कड़ करेंगी। संसाधन प्रमुख विधायक नरेंद्र गुप्ता को बनाया गया है, जबकि विधायक सुधीर सिंगला सह प्रमुख होंगे। घोषणा पत्र कमेटी के लिए वेदपाल एडवोकेट प्रमुख होंगे, जबकि राजीव जैन, असीम गोयल व रोजी मलिक आनंद सह प्रमुख की भूमिका में होंगे।

सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान प्रमुख अरुण यादव को बनाया गया है। विज्ञापन पत्र सह प्रमुख सुदेश कटारिया होंगे, जबकि प्रचार सामग्री सह प्रमुख नवीन गोयल को बनाया गया है। महिला अभियान प्रमुख की जिम्मेदारी सरोज सिहाग को सौंपी गई है, जबकि मीना परमार और राजबाला सह प्रमुख की भूमिका की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल, लगाए जय श्री राम के नारे, कहा-'सौगंध हमारी पूरी हुई मंदिर'...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।