विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला ने हिमाचल में दर्ज कराई FIR; सिंगर रॉकी मित्तल भी आरोपी

Published: Tue, 14 Jan 2025 04:05 PM (IST)

Haryana Latest News हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर लगे दुष्कर्म के आरोप (जागरण फोटो)
हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर लगे दुष्कर्म के आरोप (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, पंचकूला। Haryana News: हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badoli) और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला को सरकारी नौकरी दिलाने व गाने में रोल देने के नाम पर दोनों ने यहां पर महिला से दुराचार किया।

महिला ने लगाए ये आरोप

वहीं, महिला को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इन्होंने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो भी लीं। महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया जहां हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की।

हमें फंसाने की कोशिश की गई। महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

तीन जुलाई 2023 की है पूरी घटना

महिला ने पुलिस काे बताया कि वह और उसकी दोस्त हिमाचल में घूमने के लिए कसौली गए थे। वह शाम को पांच बजे तीन जुलाई के दिन पहुंचे थे। इस दौरान जब वह वहां कसौली के होटल रोज कॉमन में टहल रहीं थी तो वहां दो लोग और उन्होंने हमारे साथ बातचीत करना शुरू की।

उनमें से एक ने खुद को राजनेता बताया और दूसरे ने सिंगर। बातों बातों में वह हमें गुमराह करके होटल के अंदर ले गए और जबरन शराब का सेवन करवाने लगे। इसके बाद उपरोक्त दोनों ने उन्हें सरकारी नौकरी व दूसरे ने कहा कि वह उन्हें एलबम में काम करने का मौका देगा।

अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बनाए

इसके बाद उन दोनों ने मेरे साथ जबरन दुराचार किया। इस दौरान उन्होंने मेरी अश्लील तस्वीर व वीडियो भी ले ली और मुझे धमकाते हुए कहा कि यह बात यदि कमरे से बाहर निकलती है या पुलिस के पास जाती है तो वह उन्हें गायब करवा देंगे। इस घटना से दोनों सहेलियां डर गई और किसी से कुछ कह पाने से शर्म करने लगी।

पीड़ित महिला ने बताया कि दो माह पहले उन्हें दोबारा डरा धमकाकर पंचकूला बुलाया गया और हमारे ऊपर झूठा मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया। अब महिला ने इस सारे मामले की शिकायत घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना कसौली में 13 दिसंबर 2024 को करवाई और आरोपितों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अब इस मामले में महिला की शिकायत के बाद आरोपितों के ठिकानों का पता लगाया है और उनसे इस मामले में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।