BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का दबदबा! संजय भाटिया और बिप्लब देब बने राष्ट्रीय महामंत्री; अरुण यादव को भी जगह
हरियाणा से भाजपा सांसद संजय भाटिया, अरुण यादव, सतीश पूनिया और बिप्लब कुमार देब को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महामंत्री नियुक्त किया गया है।
-1786963734604_m.webp)
BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का दबदबा (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का एलान किया है। इसमें हरियाणा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को बड़ी और अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नई गठित टीम में हरियाणा से भाजपा सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संजय भाटिया हरियाणा के करनाल से 2019 से लेकर 2024 तक सांसद रहे। फिलहाल वे भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं।

इसके साथ ही, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को भी संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा के नेता अरुण यादव को भी भारतीय जनता पार्टी की इस नई राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव काो मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिला है। फिलहाल वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्नवक्ता हैं। नितिन नवीन ने भारतीय जनता पार्टी की नव-गठित राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पूर्व करनाल सांसद संजय भाटिया को BJP ने मार्च में हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। वे पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी नेताओं में माने जाते हैं और पहले हरियाणा BJP में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब बने राष्ट्रीय महामंत्री
हरियाणा के पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वे 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी के संगठनात्मक अभियान से जुड़े रहे थे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि अनुभव और ऊर्जा के अद्भुत मेल से तैयार यह टीम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी।
मुझे विश्वास है कि प्रत्येक सदस्य, एक समर्पित कार्यकर्ता की भावना के साथ, 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संगठन को और मजबूत करेगा।

