विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana BJP Candidates List: विनेश के खिलाफ भाजपा ने उतारा 'कैप्टन', बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Tue, 10 Sep 2024 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2024 03:12 PM (IST)

Haryana BJP Second candidates List भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस ...और पढ़ें

BJP Candidates List: हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
BJP Candidates List: हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

HighLights

  1. जुलाना से विनेश की टक्कर भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी से होगी
  2. भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची में 21 नामों को मंजूरी दी है
  3. बीजेपी की पहली सूची में 67 नामों को मंजूरी दी गई थी

एएनआई, चंडीगढ़। Haryana BJP Second candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) से होगी। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।

यहा देखें सूची

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा अधिसूचित सूची में राज्य की 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के अनुसार, मनीष ग्रोवर रोहतक से, संजय सिंह नूंह से और ऐजाज खान पुनाहना से चुनाव लड़ेंगे। पवन सैनी नारायणगढ़ से, सतपाल जांबा पुंडरी से और देवेंद्र कौशिक गन्नौर से चुनाव लड़ेंगे।

चार सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री नायब सैनी का नाम भी था। वह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह से होगा।

पांच अक्टूबर को होना है विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। जहां पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकार 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी। बात करें पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो पिछली बार चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जजपा सहित अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: अधूरी रह गई राहुल गांधी की चाह, कांग्रेस चली हुड्डा की राह; AAP ने उतारे 20 प्रत्याशी