यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश', विनेश-बजरंग के 'हाथ' थामने पर बिफरे बृजभूषण सिंह, बोले- 'हुड्डा ने बेटियां का...'
Haryana Election 2024 दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ...और पढ़ें

HighLights
- 'मैं बेटियों के अपमान का दोषी नहीं हूं'
- 'बेटियों के अपमान का दोषी बजरंग और विनेश'
- 'भूपिंदर हुड्डा ने लिखी पूरी स्क्रिप्ट'
एएनआई, पंचकूला। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम साबित करता है कि पहलवानों का पूरा आंदोलन उनके खिलाफ कांग्रेस की पूरी साजिश थी।
बृजभूषण ने कहा कि जब पिछले साल जनवरी में जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध शुरू हुआ था, तो उन्होंने दावा किया था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है। इसके पीछे कांग्रेस की साजिश है, जिसका नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहलवान का विरोध महिलाओं की गरिमा के लिए नहीं था, उन्होंने कहा कि विरोध के कारण हरियाणा की 'बेटियों' को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विनेश फोगाट से पूछा यह सवाल
बृजभूषण सिंह ने कहा कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का सिरमौर है। उन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 वर्षों तक बंद कर दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में गए थे? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती में विशेषज्ञ हैं।
मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या एक खिलाड़ी एक दिन में 2 वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकता है? क्या वेट-इन के बाद 5 घंटे तक ट्रायल रोका जा सकता है? आपने कुश्ती नहीं जीती, आप भगवान को धोखा देकर वहां गए थे। आपको उसी के लिए दंडित किया गया है।
खबरें और भी
#WATCH | "Haryana is the crown of India in the field of sports. And they stopped the wrestling activities for almost 2.5 years. Is it not true that Bajrang went to the Asian Games without trials? I want to ask those who are experts in wrestling. I want to ask Vinesh Phogat… pic.twitter.com/NQvMVS6dPF
— ANI (@ANI) September 7, 2024
'भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार'
उन्होंने कहा कि मैं बेटियों के अपमान का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों के अपमान का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। और जिसने इसकी पटकथा लिखी। भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं।