Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya Ram Mandir: हरियाणा के इन तीन शहरों से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें तो रोहतक और अन्य जगहों से ट्रेनें

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:46 AM (IST)

    Ram Mandir अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हरियाणा के कई शहरों से रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। हरिया ...और पढ़ें

    Haryana News: फरीदाबाद गुरुग्राम और सोनीपत से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें। फाइल फोटो
    Haryana News: फरीदाबाद गुरुग्राम और सोनीपत से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें। फाइल फोटो

    HighLights

    1. फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें
    2. रोहतक, हिसार ,फतेहाबाद और जींद से ट्रेनें
    3. ट्रेन सप्ताह में चार दिन चला करेंगी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हरियाणा के कई शहरों से रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख दिया है। हरियाणा से अयोध्या के लिए फरवरी महीने से बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

    बसों के अलावा चलेंगी ट्रेनें

    सरकार इसकी शुरुआत तीन बड़े शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से करने जा रही है। इसके साथ ही रोहतक भी ट्रेन के जरिये सीधा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा। इसके लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

    ट्रेन सप्ताह में चार दिन  चला करेंगी

    बठिंडा से चलकर यह ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ व अयोध्या होते हुए बनारस तक पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। हिसार, फतेहाबाद और जींद से भी ट्रेनें चलेंगी।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weekly Weather: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर, ये जिला रहा शिमला से भी ठंडा; जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

    परिवहन मंत्री ने कही ये बड़ी बात

    इसके अलावा अंबाला व अन्य रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेनें अयोध्या जाएंगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि बस सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत की जा रही है। जल्दी ही इस सेवा को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, जिसके बाद फरवरी माह से विधिवत नई बस सेवा राज्य से शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab-Haryana High Court: हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- जेलों में मेडिकल स्टाफ के खाली पदों पर शासन जल्द करे नियुक्ती