विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा को केंद्र सरकार का तोहफा, आचार संहिता हटते ही विकास के लिए जारी किए 1,947 करोड़

Published: Thu, 10 Oct 2024 05:53 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य को 1947 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ...और पढ़ें

हरियाणा के विकास के लिए केंद्र ने 1,947 करोड़ रुपये जारी किए हैं। फाइल फोटो
हरियाणा के विकास के लिए केंद्र ने 1,947 करोड़ रुपये जारी किए हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. आचार संहिता हटते ही हरियाणा को केंद्र सरकार का तोहफा
  2. प्रदेश के विकास के लिए केंद्र ने दिया 1,947 करोड़
  3. हरियाणा को मिला डबल इंजन सरकार का पहला फायदा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा हरियाणा के लोगों में डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाने में कामयाब रही।

जिसके बाद लोगों ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं, प्रदेश में आचार संहिता हट गई है। आचार संहिता हटते ही हरियाणा को डबल इंजन सरकार का पहला फायदा मिला है।

केंद्र सरकार ने हरियाणा को दिए 1,947 करोड़

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटा दिया है। आचार संहिता हटते ही केंद्र सरकार ने हरियाणा के लोगों को तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में PM मोदी से नायब सैनी की मुलाकात, 'हरियाणा में कौन होगा सीएम' के सवाल पर दिया जवाब

केंद्र सरकार ने डबल इंजन की सरकार का पहला फायदा 1,947 करोड़ रुपये के तौर पर दिया है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए 1947 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है।

सीएम सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार से मिली राशि के बाद हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा को 1,947 करोड़ रुपये हस्तांतरण किया है।

हम इसके लिए कृतज्ञ हैं। इस राशि से हम हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाली परियोजनाओं को और तेजी से पूरा कर सकेंगे।

कार्यवाहक सीएम ने कहा कि इस राशि से हरियाणा के नॉन-स्टॉप विकास को गति देने में मदद मिलेगी। मैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हरियाणा की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

कुछ ऐसा रहा विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की बात करें तो प्रदेश में पांच अक्टूबर को एक साथ सभी 90 सीटों पर मतदान कराए गए थे। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा था। हालांकि, जब असली नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया है। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है।

90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 सीट हासिल हुई है। वहीं, तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस की हार के लिए 'हुड्डा' जिम्मेदार, हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल का भूपेंद्र पर निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।