विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झूठ बोलो-भाग जाओ, केजरीवाल की फितरत'; दिल्ली की CM आतिशी पर मुख्यमंत्री नायब का पलटवार, जल संकट पर सियासत गरम

Published: Mon, 27 Jan 2025 09:43 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

दिल्ली में जल संकट पर राजनीति गरमाई, आप और नायब सरकार आमने-सामने।
दिल्ली में जल संकट पर राजनीति गरमाई, आप और नायब सरकार आमने-सामने।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और हरियाणा की नायब सरकार आमने-सामने हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने का ठीकरा हरियाणा पर फोड़ा तो जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आईना दिखाते हुए निशाना साधा कि केजरीवाल की फितरत है, ‘झूठ बोलो और भाग जाओ’।

चंडीगढ़ में सोमवार को प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिना रहे नायब सैनी ने कहा कि आप नेताओं को केवल आरोप लगाना आता है, जबकि दिल्ली में जल संकट को निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई। आप सरकार में इच्छा शक्ति की कमी है। आप ने दिल्ली में पानी के वितरण को ठीक नहीं किया, जिससे वहां जल संकट गहरा गया है।

अमोनिया बढ़ने के मामले पर सैनी ने कहा कि उन्होंने खुद दिल्ली सरकार को प्रस्ताव दिया था कि वहां के मुख्य सचिव और हरियाणा के मुख्य सचिव यमुना नदी का मुआयना करें और जांच कर लें कि हरियाणा किस तरह का पानी छोड़ता है और दिल्ली सरकार उसका वितरण कैसे करती है। मगर दिल्ली सरकार को केवल आरोप लगाने आते हैं।

'अरविंद केजरीवाल ने सिस्टम को ही बिगाड़ दिया'

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से दिल्ली में आप की सरकार है। मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने सिस्टम को ठीक करने की बजाय बिगाड़ा है। आप सरकार, हरियाणा पर प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि यमुना नदी में 28 नाले छोड़े गए हैं, जिनसे पानी प्रदूषित हो रहा है।

अब चुनावी समय में केजरीवाल को दिल्ली की जनता की याद आ रही है, जबकि 10 सालों से उन्होंने दिल्ली के विकास की बजाय शीशमहल बनाने को तवज्जो दी। अब उन्हें दिल्ली की सड़कों व गलियों में गंदगी व गंदा पानी दिखाई देने लगा।

'केजरीवाल ने प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ नहीं किया'

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की फितरत है, आरोप लगाओ और निकल लो। पिछले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर केजरीवाल ने हरियाणा को कसूरवार ठहराया, यही नहीं पंजाब के किसानों को भला-बुरा कहा।

हरियाणा के किसानों ने पराली प्रबंधन को अपनाया है, जबकि पंजाब में आप की सरकार है, तो वहां पर प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए, इसकी भी जानकारी केजरीवाल को देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हरियाणा का एक ऐसा गांव, जिसके हर घर में कारोबार; स्वावलंबन की खुशबू बिखेर रहे मंगाली के मनके, विदेशों में भी बढ़ी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।