Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं, कहा- 'गरीबों के उत्थान में हरियाणा सरकार हमेशा साथ'

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 04:23 PM (IST)

    महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर पंचकुला पहुंचा सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कई घोषणाएं करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों क ...और पढ़ें

    महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं (फाइल फोटो)।
    महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंचकूला में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि HSIIDC में अगर कोई अनुसूचित समाज का व्यक्ति उद्योग लगाता है तो उसे 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही सीएम ने हिसार में अनुसूचित जाति समाज के लिए अंबेडकर छात्रावास के लिए डेढ़ करोड़ की जमीन 78 लाख रुपये में देने की घोषणा की।

    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि छात्रावास बनाने के लिए भी सरकार सहायता देगी। जिन जगह तीन पद होंगे उसमें पदोन्नति में आरक्षण पॉलिसी लागू होगी। सेकेंडरी एजुकेशन में डिप्टी डॉयरेक्टर के 6 पद और इनमें 3 खाली हैं। इन तीन पदों में एक पद पर एक एसी को नियुक्ति की होगी। कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाना हमारा कर्त्तव्य है।

    हरियाणा सीएम ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती का पावन अवसर हैं, वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी थी और आज भगवान रामचंद्र जी को हम जानते हैं। भगवान रामचंद्र ने जो मर्यादा रखीं उनकी जानकारी हमें महर्षि वाल्मीकि की लिखी रामायण से मिलती है। इस समारोह में पहुंचे लोगों को का मैं सम्मान करता हूं।

    चार हजार आंगनवाड़ी को बनाया प्ले वे स्कूल

    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता है और उन्होंने दलित समाज को कैसे मजबूती प्रदान की और कमजोर को आगे बढाने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया। आरक्षण एक सहारा है जो वंचित रह गया है वो आगे बढ़ सके। देश की आजादी के बाद गरीबों के उत्थान पर ध्यान नहीं दिया गया केवल नारे दिए गए।

    खबरें और भी

    गरीबों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने काम किया हैं, उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 से 26 हजार आंगनवाड़ी हैं, जिनमें से 4 हजार आंगनवाड़ी को प्ले वे स्कूल बनाया जिनका अभी नाम बदलकर बाल वाटिका किया है। गरीब परिवारों के बच्चों के लिए इनमें पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के बच्चें पायलेट बने इसके लिए भी अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना से मदद मिलती है।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा चयनित कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश को हाई कोर्ट ने किया रद्द, की ये खास टिप्पणी

    हरियाणा में गरीब के उत्थान को लेकर किया प्रयास

    उन्होंने दलित समाज और गरीबों के उत्थान को लेकर कहा कि दलित समाज ही नही सभी को जरूरत के मुताबिक सब मिले ये जरूरी है। इससे पहले लूटना और कूटना हरियाणा में चलता था। गरीब को अंत्योदय के तहत मदद करना सरकार ने सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही बीपीएल की आय का दायरा 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार किया गया है।

    ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर 6 कर्मचारी हैं वहां पर 8 होंगे और जहां 8 हैं वहां पर 10 कर्मचारी नियुक्त होंगे। सफाई कर्मचारियों को 2 हजार रुपये औजार और एक हजार रुपये वर्दी धुलाई भत्ता सालाना दिया जाएगा। इसके साथ ही चिरायु योजना में 1 लाख 80 हजार के दायरे को बढ़ाकर तीन लाख वालों को भी लाभ दिया है। रोजगार को लेकर मेले आयोजित हुए हैं, जिनमें 52 हजार लोगों को काम शुरू करने के लिए 2 लाख तक ऋण दिलवाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: दुष्यंत चौटाला ने हासिल की नई उपलब्धि, हरियाणा में सबसे लंबे कार्यकाल वाले बने उपमुख्यमंत्री; पढे़ं पूरी खासियतें