विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: CM मनोहर 24 जनवरी को दो हजार करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, इन जिलों को मिलेगा लाभ

By Anurag Aggarwa Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 22 Jan 2024 04:21 PM (IST)

Haryana मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों को 24 जनवरी को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। ...और पढ़ें

Haryana: मुख्यमंत्री मंगलवार को दो हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात। फाइल फोटो
Haryana: मुख्यमंत्री मंगलवार को दो हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मंगलवार को दो हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात।
  2. राज्य को समर्पित होंगी 146 विकास परियोजनाएं।
  3. जिलों में राज्य सरकार के मंत्री भी होंगे कार्यक्रमों में शामिल।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों को 24 जनवरी को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिला हिसार से वर्चुअली 146 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं।

सीएम द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास

इन परियोजनाओं में 1370 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 712 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों द्वारा किया जाएगा।

फरीदाबाद और रेवाड़ी को मिलेगा ये लाभ

बड़ी परियोजनाओं में 333 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-78 फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के नए भवन का निर्माण, 185 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब सीमा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू-भादरा से राजस्थान सीमा तक बुढलाडा सड़क का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण तथा 86 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर फोर लेन आरओबी का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें: Haryana: चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, अध्यक्ष सैनी ने CM मनोहर से चर्चा के बाद नियुक्त किए जिला प्रभारी; इन्हें मिली कमान

इसके अलावा, 76 करोड़ रुपये की लागत से सनोली-पानीपत रोड (जीटी रोड एनएच-44) तक का सुधार कार्य, 60 करोड़ रुपये की लागत से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में टीचिंग ब्लाक-।।। का निर्माण और 55 करोड़ रुपये की लागत से रतिया शहर में नहर आधारित जल घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

अमृत योजना के तहत सोनीपत क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री द्वारा 87 करोड़ रुपये से पानीपत टाउन में 15 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी, 62 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत शहर में ट्रीटेड वेस्ट वाटर के पुन: उपयोग के लिए सीवरेज नेटवर्क का विस्तार तथा 58 करोड़ रुपये की लागत से जिला सोनीपत में 10 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का विस्तार सहित अमृत योजना के तहत सोनीपत शहर के शेष क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया जाएगा।

मनोहर लाल ने इससे पहले भी कई बार डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश में विकास परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास किया है। इस तरह डिजिटली एक ही स्थान से इतने व्यापक स्तर पर परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास करना ई-गवर्नेंस का एक बड़ा उदाहरण है, जिससे संसाधन, श्रम, समय और धन की बचत होती है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने पिता, घर में नन्ही बेटी ने लिया जन्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।