यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM मनोहर की हरियाणा को 4200 करोड़ की सौगात, पंचकूला में जल्द होंगे मेट्रो के दर्शन; रोडवेज में किराया भी किया फ्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar in Panchkula) ने आज हरियाणा को करीब 4200 करोड़ की सौगात दी है। सीएम ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जल्द ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 656 नई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
- इन परियोजनाओं पर 3385 करोड़ रुपये खर्च होंगे
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा के लोगों को आज 656 नई परियोजनाएं सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 386 परियोजनाओं का लोकार्पण किया वहीं, 270 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं पर 3385 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ही पंचकूला के लोगों को मेट्रो के दर्शन भी होंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 600 करोड़ की हैप्पी योजना की भी सौगात दी।
सीएम मनोहर ने इसे लेकर एक्स पर भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पिछले 10 सालों में हमने प्रत्येक हरियाणवी के जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक कार्य किए और जिस परियोजना का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी किया।"
आज प्रदेशवासियों को लगभग 4,200 करोड़ की 679 विकास परियोजनाएं समर्पित की।
— Manohar Lal (मोदी का परिवार) (@mlkhattar) March 7, 2024
पिछले 10 सालों में हमने प्रत्येक हरियाणवी के जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक कार्य किए और जिस परियोजना का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी किया।
2014 से हरियाणा के प्रत्येक जिले का एकसमान विकास करते हुए हमने… pic.twitter.com/a7bfCHPCcK
बल्लभगढ़ मोहना रोड पर परियोजना की आधारशिला रखी
इसके अलावा सीएम ने फरीदाबाद में दिल्ली से आगरा और दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस-वे बल्लभगढ़ मोहना रोड पर पीडब्ल्यूडी की परियोजना की आधारशिला भी रखी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर BJP की चयन प्रक्रिया पूरी, CM मनोहर ने अमित शाह और नड्डा से की अंतिम चर्चा
इसी तरह जारी रहेगी विकास की गति
डेढ़ दर्जन से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी इन परियोजनाओं से आमजन को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे राज्य को एक इकाई मानकर समान विकास किया है। इस बार के बजट में भी इनमें से कई परियोजनाओं का प्रविधान है। विकास की यह गति इसी तरह से जारी रहेगी। -सुदेश कटारिया, चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर, सीएम हरियाणा।