विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchkula News: अब ग्रुप-डी कर्मियों का भी होगा ऑनलाइन स्थानांतरण, पॉर्टल लांच-इन नौकरियों में अब इंटरव्यू खत्म

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:27 AM (IST)

Haryana Latest News हरियाणा में अब ग्रुप डी कर्मचारियों का भी ऑनलाइन स्थानांतरण होगा। प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षक तबादलों की सफलता के बाद अब ग्रुप डी के ...और पढ़ें

Haryana News: सीएम मनोहर बोले-अब ग्रुप-डी कर्मियों का भी होगा ऑनलाइन स्थानांतरण। फाइल फोटो
Haryana News: सीएम मनोहर बोले-अब ग्रुप-डी कर्मियों का भी होगा ऑनलाइन स्थानांतरण। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा में अब ग्रुप डी कर्मचारियों का भी ऑनलाइन स्थानांतरण होगा
  2. हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना है-सीएम
  3. भ्रष्टाचार का प्रभाव छोटे व्यक्ति जो की पंक्ति के अंतिम पड़ाव में खड़ा है, उस पर पड़ता है-मनोहर

राजेश मलकानियां , पंचकूला। हरियाणा में अब ग्रुप डी कर्मचारियों का भी ऑनलाइन स्थानांतरण होगा। प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षक तबादलों की सफलता के बाद अब ग्रुप डी के तबादले ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) ने सोमवार को पंचकूला में की। मुख्यमंत्री ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के ऑनलाइन स्थानांतरण पोर्टल को लांच किया।

इस पोर्टल पर ग्रुप-डी अधिनियम-2018 लागू होने के बाद जो कर्मचारी नियुक्त हुए थे, वे इस पोर्टल पर अपने तबादले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल पर ग्रुप-डी के कामन काडर के अन्य पद पर नियुक्ति के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

दूसरे राज्य भी कर रहे अनुसरण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुशासन की अवधारणा के अनुरूप वर्तमान सरकार नागरिकों को सुविधाएं व सेवाएं प्रदान करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए पिछले नौ वर्षों से कार्यरत हैं। इसके लिए हमने पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर सिस्टम को पब्लिक फ्रेंडली बनाया है।

यह भी पढे़ें: Haryana: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से चर्चा में आए सिरसा के अनिल ग्रोवर, कपिल शर्मा शो का हिस्सा रह चुके इस शख्स के भाई

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में जब ऑनलाइन अध्यापक तबादला नीति लागू की गई तो उसमें 93 प्रतिशत से अधिक अध्यापक संतुष्ट रहे। इसी सफलता के परिणामस्वरूप हमने कर्मचारियों के लिए आनलाइन स्थानांतरण नीति लागू करके तबादलों के नाम पर चलने वाली दुकानों पर ताला लगवाने का काम किया। दूसरे राज्यों ने भी इसका अनुसरण किया है।

खत्म करना है भ्रष्टाचार का कैंसर

मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्ची के केवल मेरिट को आधार बनाकर पारदर्शिता से योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। ग्रुप सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया, क्योंकि पहले लोग लिखित परीक्षा में फेल हो जाते थे, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें पास कर दिया जाता था।

हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इससे लिखित परीक्षा में लोगों के भौतिक ज्ञान का पता चल सकता है। हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना है। भ्रष्टाचार का प्रभाव किसी बड़े आदमी पर नहीं पड़ता है।

भ्रष्टाचार का प्रभाव छोटे व्यक्ति जो की पंक्ति के अंतिम पड़ाव में खड़ा है, उस पर पड़ता है। साधनों पर उसका अधिकार समाप्त होता है। हर क्षेत्र में ई गवर्नेंस के काम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Hisar News: भव्य और परी बिश्नोई की रिसेप्शन पार्टी आज, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम समेत ये VVIP होंगे शामिल; देखें लिस्ट