Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuh: VHP ने ब्रजमंडल यात्रा निकालने का किया आह्वान, CM बोले- इसकी अनुमति नहीं, स्थानीय मंदिरों में करें पूजा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 11:55 AM (IST)

    Nuh Violence नूंह में ब्रजमंडल यात्रा की इजाजत को लेकर सीएम मनोहर ने साफ कह दिया है कि यात्रा की इजाजत नहीं है लेकिन लोग मंदिर में जलाभिषेक कर सकते ह ...और पढ़ें

    Nuh Violence: सीएम मनोहर ने कहा कि ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है।
    Nuh Violence: सीएम मनोहर ने कहा कि ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है।

    पंचकूला, जागरण संवाददाता। Nuh Violence:  हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा की इजाजत को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, फिर भी बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद नल्हड़ में यात्रा को निकालने की घोषणा की है।

    ऐसे में सीएम ने आज पंचकूला में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए यात्रा को मंजूरी नहीं मिली है पर श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक कर सकते हैं।

    'ब्रजमंडल शोभा यात्रा की अनुमति नहीं'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लोग ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने के बजाय स्थानीय मंदिरों में जा कर पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन लोग मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है।

    VHP ने यात्रा निकालने की घोषणा की

    एकतरफ हरियाणा सरकार ने ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है तो वहीं दूसरी ओर VHP ने शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है। वीएचपी के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कहा कि वो 28 अगस्त को यात्रा निकालेंगे।

    इस घोषणा के बाद नूंह में इंटरनेट भी बंद कर दिया है। इसके अलावा धारा 144 को भी प्रभावी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे नूंह ही नहीं पूरे हरियाणा में जलाभिषेक होगा। यात्रा का रूट वही रहेगा, जो पहले से तय है।

    खबरें और भी