Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: इंडी गठबंधन की 'रैली' पर सीएम नायब सैनी की आई प्रतिक्रिया, 10 साल में यह पहली बार है कि...

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 12:33 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को पंचकुला में कहा 10 सालों से देश लगातार विकास के क्षेत्र में रोज आगे बढ़ रहा है।दुनियाभर में देश का नाम र ...और पढ़ें

    Nayab Saini बोले पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा बड़ी भूमिका निभाएगा। फाइल फोटो
    Nayab Saini बोले पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा बड़ी भूमिका निभाएगा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा निभाएगा बड़ी भूमिका-सीएम।
    2. देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम हुआ-सीएम सैनी।
    3. इंडी गठबंधन की रैली पर सीएम नायब सैनी की आई पहली प्रतिक्रिया।

    एएनआई, पंचकुला। हरियाणा (Haryana News) के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने रविवार को पंचकुला (Panchkula News) में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 10 साल में यह पहली बार है कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याएं हल हो रही हैं, बुनियादी ढांचे का तीव्र गति से विकास हुआ है।

    तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा निभाएगा बड़ी भूमिका-सीएम 

    दुनियाभर में देश का सम्मान बढ़ा है और गरीबों तक लाभ पहुंचाया गया है। नायब ने आगे कहा कि यह सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम बनाने में हरियाणा बड़ी भूमिका निभाएगा।

    देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम हुआ-सीएम सैनी

    मुख्यमंत्री (Nayab Saini) बोले कि हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहा हूं यह पहली बार है कि देश विकास की गति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद पर तेजी से प्रहार हुआ है। देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 'न्यू कांग्रेस बनी भाजपा, उतारे उधार के प्रत्याशी...'; दुष्यंत चौटाला ने केंद्र पर बोला हमला

    हर गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। इस सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है। 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। देश के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।

    खबरें और भी

    इंडी गठबंधन की रैली पर सीएम नायब सैनी की आई पहली प्रतिक्रिया

    इंडिया ब्लॉक(Indi Alliance Rally) की 'महारैली' पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि यह 'रैली' देश के विकास या उन्नति के लिए नहीं है। यह भ्रष्ट लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने देने के लिए है। देश की जनता सब समझती है। ये सभी सदस्य भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। जहां भी भ्रष्टाचार होता है, देश का विकास प्रभावित होता है और गरीब प्रभावित होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सोलह चुनाव बीते, करनाल से नहीं चुनी गईं कोई महिला सांसद; इस नेत्री को भी खानी पड़ी थी मुंह की