Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana CM in Ayodhya: सीएम नायब सिंह सैनी मंत्रियों-विधायकों के साथ अयोध्या रवाना, रामलला के करेंगे दर्शन

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 09:59 AM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Saini) अपने सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के साथ रामलला के दर्शन (Ram Lalla Darshan) क ...और पढ़ें

    रामलला के दर्शन के लिए सीएम सैनी अयोध्या रवाना
    रामलला के दर्शन के लिए सीएम सैनी अयोध्या रवाना

    HighLights

    1. सीएम नायब सिंह सैनी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना
    2. हरियाणा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ करेंगे दर्शन
    3. अयोध्या रवाना होने से पहले मीडिया से हुए रूबरू

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रामलला के दर्शन के लिए जाने से पहले मीडिया से रूबरू हुए। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत तमाम मंत्री और विधायकों का प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सौभाग्य की बात है हमें भगवान राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। राम लाला आज दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हैं। दुनिया भर से लोग दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे है आज हम सब भी राम लला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।

    हर जिले से बसें अयोध्या जा रही है- सीएम सैनी

    सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश खुशहाल और विकास में आगे बढ़े ऐसी कामना हम भगवान श्री राम जी से करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लगातार हर जिले से बसें अयोध्या जा रही है। इसके तहत बुजुर्गों को अयोध्या और अन्य तीर्थो पर लेकर जा रहे हैं।

    श्रमिकों को भी रामलला के होंगे दर्शन

    मुख्यमंत्री सैनी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को कहा कि जो भी श्रमिक अयोध्या जाना उनको भी ले जाने के लिए व्यवस्था करें। सीएम ने कहा कि गरीब व्यक्ति जिसकी आय 1 लाख 80 से नीचे ऐसे लोगो को सरकार तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत घुमा रही है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather News: गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार; कई जगहों पर जलसंकट

    हरियाणा के धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार

    हरियाणा सरकार धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश विदेश से यात्री बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र आते है। कुरुक्षेत्र को लैंड ऑफ गीता भी कहा जाता है। कुरुक्षेत्र में 250 करोड़ की लागत से काम चल रहा है।

    खबरें और भी

    सीएम ने कहा पंचकूला में माता मनसा देवी का स्थल है , नाडा साहिब गुरुद्वारा है , शीतला माता का मंदिर गुरुग्राम में है यहां पर भी सरकार टूरिज्म को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी की भी शुरुआत करने का एलान किया।

    यह भी पढ़ें- Haryana: सीईटी में पांच बोनस अंक की हरियाणा की नीति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पढ़ें क्या है पूरा मामला