Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress Candidates List: सबसे अधिक जाट को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने 41 में से किस समुदाय को दिए कितने टिकट

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 11:45 PM (IST)

    Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने सभी समुदाय का ध्यान रखा है। लेकि ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 41 में किस समुदाय को मिला कितना टिकट।
    Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 41 में किस समुदाय को मिला कितना टिकट।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात दूसरी सूची जारी कर दी। इस बार 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इससे पहले 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। अब तक कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। 41 उम्मीदवारों में सबसे अधिक जाट समुदाय को साधने की कोशिश की गई है।

    इसके बाद एससी और ओबीसी का ध्यान रखा गया है। पंजाबी, ब्राह्मण, मुस्लिम और सिख को भी साथ लेने की कोशिश की गई है। सबसे ज्यादा जाट को 12 टिकट मिले हैं। एससी और ओबीसी को बराबर-बराबर 9 सीट मिली है। वहीं, पंजाबी को 4 टिकट मिले हैं। ब्राह्मण और मुस्लिम को तीन-तीन टिकट मिले हैं। सिख को सिर्फ एक सीट मिली है।

    अब तक 41 उम्मीदवारों को मिले टिकट

    टिकट

    समुदाय
    12 जाट
    9 एससी
    9 ओबीसी
    पंजाबी
    3 ब्राह्मण
    3 मुस्लिम
    1 सिख

    दूसरी लिस्ट में किसे मिला कहां से टिकट

    कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है। थानेसर से अशोक अरोड़ा, गनौर से कुलदीप शर्मा, टोहना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, मेहम से बलराम डांगी, नांगल चौधरी से मंजु चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर का नाम शामिल है।

    पहली सूची में 32 उम्मीदवारों की घोषणा

    इससे पहले कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को होडल से और पहलवान विनेश फोगट को जुलाना से मैदान में उतारा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Congress 2nd List 2024: हरियाणा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों एलान