विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: हरियाणा में सपा को सीटें देने से कांग्रेस का इनकार, हुड्डा ने कहा- राज्य में नहीं है गठबंधन

Published: Sun, 25 Aug 2024 10:02 AM (IST)

हरियाणा के विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीटें देने से इनकार दिया है। सपा ...और पढ़ें

हरियाणा में सपा ने कांग्रेस ने मांगी है तीन से पांच सीटें (फाइल फोटो)
हरियाणा में सपा ने कांग्रेस ने मांगी है तीन से पांच सीटें (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने सीटों के लिए केसी वेणुगोपाल से की है बातचीत।
  2. कांग्रेस ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मांगी है सीटें।
  3. कांग्रेस स्वयं के बूते विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम- भूपेंद्र हुड्डा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव तीन से पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। यह सीटें दक्षिण हरियाणा में हैं और यादव व मुस्लिम बाहुल्य हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सीटों पर दावेदारी जताते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बातचीत की है।

सपा को सीट देने की कोई चर्चा नहीं- हुड्डा

अखिलेश यादव ने हरियाणा की इन सीटों पर दावेदारी इस संदर्भ में की है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने कुछ सीटें मांगी हैं।

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी अखिलेश की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ आइएनडीआईए का हिस्सा है।

हरियाणा में राज्य स्तर पर ऐसा कोई गठबंधन नहीं है। ऐसे में कांग्रेस राज्य में न तो आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन करेगी और न ही समाजवादी पार्टी को कोई सीट देने की चर्चा है।

'सपा के साथ केंद्रीय स्तर का गठबंधन'

हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा में कांग्रेस स्वयं के बूते विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। हुड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर का गठबंधन है, राज्य आधारित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारा बाकी कई दलों के साथ गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर ऐसी कोई चर्चा आज तक नहीं हुई है।

यूपी के उपचुनाव में कांग्रेस भी मांग रही सीट

दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस नेतृत्व को बता दिया है कि अगर हरियाणा में सपा कमजोर है तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भी किसी तरीके से मजबूत नहीं है।

उपचुनाव वाली जिन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, वर्ष 2022 के चुनाव में वहां कांग्रेस की हालत बेहद खराब रही थी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में तीन से पांच सीटें मांगी हैं, तो समाजवादी पार्टी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में दावा ठोंका है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: कांग्रेस में बढ़े सीएम पद के दावेदार, बड़े नेता कर रहे लॉबिंग; सैलजा बोलीं- इच्छा रखना गलत बात नहीं

हरियाणा में 11 सीटें यादव व सात सीटें मुस्लिम बाहुल्य

समाजवादी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में 11 सीटें यादव और सात सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। इनमें से सपा ने पांच सीटें चिह्नित की हैं, जिन पर चुनाव लड़ना चाहती है। सपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अगर सपा का हरियाणा में दावा नहीं बनता है तो उस आधार पर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी कांग्रेस को दावा करने का अधिकार नहीं है।

हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र और हरियाणा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को हमने अपनी बात बता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की सीटों पर साझेदारी हरियाणा और महाराष्ट्र पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: चुनावी रण में दावेदारी ठोक रहे रिटायर्ड नौकरशाह, भाजपा और कांग्रेस बनी पहली पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।