Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने भूपेंद्र हुड्डा पर लगाया धोखा देने का आरोप, कहा- खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 10:26 AM (IST)

    हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव (Haryana Assembly Election) होना है। चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला तेज हो ...और पढ़ें

    फोगाट बहनों के साथ नौकरी देने में न्याय नहीं हुआ- बबीता फोगाट
    फोगाट बहनों के साथ नौकरी देने में न्याय नहीं हुआ- बबीता फोगाट

    HighLights

    1. 'मैं डीएसपी की जॉब डिजर्व करती थी पर मुझे सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी'
    2. सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट कर भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर धोखा देने का आरोप लगाया। बबीता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपने फोगाट बहनों के साथ नौकरी देने में न्याय नहीं किया था।

    उन्होंने कहा कि मैं डीएसपी की जॉब डिजर्व करती थी पर आपके पिताजी और आपकी कांग्रेस सरकार ने मुझे सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी , मेरी बहन गीता फौगाट को न्यायिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा तब उसे DSP की नौकरी मिली।

    'सदन को गुमराह करना बंद कीजिए'

    बबीता फोगाट ने दीपेंद्र हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि दीपेन्द्र भाई आप झूठे तथ्य रखकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं उन अन्य महान विभूतियों को अपमानित करने का काम किया है जिन्होंने सदन व संविधान की गरिमा की खातिर अपना जीवन समर्पित किया। इसलिए लोकतंत्र के मंदिर सदन को गुमराह करना बंद कीजिए।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: 'अगर वे हरियाणा को भूल जाते हैं तो लोग कमल भूल जाएंगे', सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आम बजट को बताया निराशाजनक

    खबरें और भी

    नजदीकी लोगों को नौकरी देने का लगाया आरोप

    बबीता फोगाट ने लिखा कि आपने सिर्फ उन्हें नौकरी दी जो लोग आपके नजदीकी थे या जिनके साथ आपका उठना बैठना था। अन्य खिलाड़ियों के साथ हमेशा अन्याय हुआ। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से खेल और खिलाड़ियों को वास्तविक में सम्मान मिलना शुरू हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Ahir Regiment: भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के लिए आवाज उठाएंगे दीपेंद्र हुड्डा, लोकसभा सचिवालय को भेजा पत्र