Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान का दूसरा चरण, दीपेंद्र हुड्डा ने जारी किया शेड्यूल

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 10:22 AM (IST)

    हरियाणा मांगे हिसाब (Haryana Maange Hisab) अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड् ...और पढ़ें

    'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी (जागरण फाइल फोटो)
    'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 31 जुलाई से शुरू होगा 'हरियाणा मांगे हिसाब' का दूसरा चरण
    2. दीपेंद्र हुड्डा ने जारी किया अभियान के दूसरे चरण का शेड्यूल
    3. दूसरे चरण में 56 विधानसभाओं में पहुंचने का लक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत जीटी रोड बेल्ट के शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से 31 जुलाई से होगी। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाल रहे हैं।

    राज्य के नौ जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर दीपेंद्र हुड्डा पहले चरण में पदयात्रा निकाल चुके हैं। फिलहाल संसद का सत्र चल रहा है। इसके बीच में दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस है। इस दिन दोपहर बाद शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा करेंगे।

    दीपेंद्र हुड्डा ने जारी किया 30 अगस्त तक का शेड्यूल

    अभियान के पहले दिन 31 जुलाई को दीपेंद्र हुड्डा अंबाला के सिरसगढ़ से संत गुरु रविदास धर्म अस्थान के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रथम चरण में मिले जनसमर्थन से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान का 30 अगस्त तक का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें 56 विधानसभाओं में पहुंचने का लक्ष्य है।

    दीपेंद्र हुड्डा तीन अगस्त को सुबह नांगल चौधरी विधानसभा शाम को बवानीखेड़ा, चार अगस्त को सुबह फिरोजपुर झिरका और शाम को बल्लभगढ़ विधानसभा में अभियान चलाएंगे। आठ अगस्त शाम को लाडवा, नौ अगस्त को सुबह इंद्री, दोपहर में पूंडरी, शाम को थानेसर विधानसभा में पदयात्रा होगी।

    खबरें और भी

    हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह बहादुरगढ़ विधानसभा, शाम को बडकल विधानसभा, 11 अगस्त को सुबह पटौदी विधानसभा, शाम को खरखौदा विधानसभा, 12 अगस्त को सुबह इसराना, शाम को सफीदों, 13 अगस्त को सुबह उकलाना, शाम को भिवानी।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए संघर्ष करेगी खाप, 51 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

    15 अगस्त को रोहतक में निकाली जाएगी प्रभात फेरी

    14 अगस्त को सुबह तोशाम, शाम को नलवा विधानसभा और 15 अगस्त को रोहतक शहर विधानसभा में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन शाम को गोहाना विधानसभा में कार्यक्रम होगा। 16 अगस्त को सुबह पेहोवा, शाम को जगाधरी, 17 अगस्त को सुबह रादौर, शाम को अंबाला कैंट, 18 अगस्त को सुबह कलायत, शाम को बरवाला विधानसभा और 20 अगस्त को सुबह झज्जर, दोपहर में महेंद्रगढ़ तथा शाम को बाढडा विधानसभा में दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा निकालेंगे।

    हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा के अनुसार 21 अगस्त को सुबह लोहारु, शाम को आदमपुर, 22 अगस्त को सुबह ऐलनाबाद, दोपहर में रानियां एवं शाम को डबवाली विधानसभा में दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा होगी। 23 अगस्त को सुबह कालांवाली, दोपहर में रतिया एवं शाम को फतेहाबाद विधानसभा में दीपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार से हिसाब मांगेंगे।

    25 अगस्त को पानीपत पहुंचेगा पदयात्रा

    24 अगस्त को सुबह टोहाना, दोपहर में नरवाना एवं शाम को गुहला चीका विधानसभा, 25 अगस्त को सुबह असंध, दोपहर में घरौंडा और शाम को पानीपत शहर विधानसभा में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के अनुसार सांसद दीपेंद्र हुड्डा 27 अगस्त को सुबह सोहना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।

    इसी दिन दोपहर में हथीन विधानसभा एवं शाम को तिगांव विधानसभा, 28 अगस्त को सुबह पृथला विधानसभा, दोपहर में फरीदाबाद एनआइटी विधानसभा, शाम को फरीदाबाद, 29 अगस्त को सुबह गन्नौर, दोपहर में समालखा विधानसभा एवं शाम को नीलोखेड़ी विधानसभा, 30 अगस्त को सुबह सढोरा, दोपहर में मुलाना तथा शाम को पंचकूला विधानसभा में अभियान चलेगा।

    इस अभियान के तहत भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 15 सवालों की चार्जशीट पर जवाब मांगा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! हरियाणा में 50 हजार भर्तियों को लेकर एक्शन में आयोग, CM सैनी ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का किया अनुरोध