Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं हरियाणा के सात उम्मीदवार, जो दिल्ली के रण में ठोक रहे ताल; अवतार भड़ाना के बेटे यहां से लड़ रहे हैं चुनाव

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 09:09 PM (IST)

    Delhi Election 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणा के सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से कुछ नेता तो ऐसे हैं जिनका दिल्ली में अच्छा-ख ...और पढ़ें

    मनजिंदर सिंह सिरसा, मनमोहन भड़ाना व अर्जुन भड़ाना, हरियाणा के उम्मीदवार, दिल्ली के रण में ठोक रहे ताल।
    मनजिंदर सिंह सिरसा, मनमोहन भड़ाना व अर्जुन भड़ाना, हरियाणा के उम्मीदवार, दिल्ली के रण में ठोक रहे ताल।

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिये टिकट, कांग्रेस से नहीं कोई प्रत्याशी।
    2. हरियाणा के भाजपा नेताओं व आप कार्यकर्ताओं ने भी संभाल रखा दिल्ली मे मोर्चा।

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में हरियाणा के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बाहरी दिल्ली के दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों समेत करीब तीन दर्जन सीटों पर हरियाणा की जनता व नेताओं का प्रभाव है।

    इसी प्रभाव को भुनाने के लिए भाजपा ने जहां अपने 18 नेताओं को दिल्ली के चुनावी रण में उतारा हुआ है, वहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े हरियाणा के कार्यकर्ता दिल्ली के चुनावी रण में प्रचार पार्टी के प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। हरियाणा कांग्रेस के सिर्फ दो-तीन नेता ही दिल्ली के चुनाव में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता भी औपचारिकता तक सीमित है।

    हजारों लोगों की दिल्ली और हरियाणा में रिश्तेदारी

    दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को चुनाव होगा और आठ फरवरी को नतीजे आ जाएंगे। एनसीआर में पड़ने वाले हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, मानेसर, झज्जर, बहादुरगढ़, रेवाड़ी और नूंह के लाखों लोगों का हर रोज दिल्ली में आवागमन होता है।

    इनमें हजारों लोग नौकरियां करते हैं और हजारों लोगों के निजी काम धंधे हैं। हजारों लोगों की दिल्ली और हरियाणा में रिश्तेदारियां हैं। इसलिए बाहरी दिल्ली की अधिकतर सीटों पर हरियाणा के लोगों का प्रभाव देखने को मिलता रहा है।

    खबरें और भी

    बदरपुर से लड़ रहे हैं अवतार भड़ाना के बेटे

    दिल्ली के चुनावी रण में हरियाणा की पृष्ठभूमि के सात उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में करीब एक दर्जन नेताओं ने ताल ठोकी थी।

    इस बार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा ने अधिकतर उम्मीदवारों के टिकट बदल दिए हैं, इसलिए हरियाणा की पृष्ठभूमि से जु़ड़े कम ही नेताओं को दिल्ली के चुनाव में ताल ठोकने का मौका मिला है।

    फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के पुत्र अर्जुन भड़ाना को कांग्रेस ने दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। अवतार भड़ाना के भाई कतार सिंह भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना भाजपा के टिकट पर पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

    अवतार भड़ाना और करतार भड़ाना दोनों भाई अपनी अगली पीढ़ी का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने में कामयाब हो गए हैं।

    रिठाला से आप के महेंद्र गोयल रण में

    भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मनजिंदर सिंह मूल रूप से सिरसा के रहने वाले हैं तथा भाजपा की राजनीति में उनका बड़ा नाम है।

    कैथल जिले से संबंध रखने वाले महेंद्र गोयल नई दिल्ली की रिठाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

    महेंद्र गोयल आम आदमी पार्टी में दिल्ली प्रदेश के लिए व्यापार विंग के अध्यक्ष भी हैं। महेंद्र गोयल रिठाला विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वह वर्ष 2015 के चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के कुलवंत राणा को हराकर दिल्ली विधानसभा में पहुंचे थे।

    दूसरी बार वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के ही मनीष चौधरी को 13 हजार वोटों से हराया था।

    राखी बिरला मादीपुर से

    झज्जर जिले के दो नेता दिल्ली के चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। झ्ज्जर के दूबलधन के रहने वाले वीरेंद्र सिंह कादियान को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली छावनी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसी तरह झज्जर के छारा गांव की रहने वाली राखी बिरला आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

    उत्तम नगर से पवन शर्मा मैदान में 

    हिसार के उकलाना के रहने वाले दीपक सिंगला को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछला विधानसभा चुनाव भी उन्होंने इसी सीट से लड़ा था, परंतु हार गए थे।

    हालांकि उकलाना में अब दीपक सिंगला के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता, मगर उनके मकान यहां मौजूद हैं। जींद जिले के नरवाना के रहने वाले पूर्व विधायक पवन शर्मा को भाजपा ने दिल्ली की उत्तम नगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में OBC वर्ग के लिए अच्छी खबर, अब सरकारी नौकरी पाना आसान; क्रीमी लेयर की आय सीमा में हुआ बड़ा बदलाव