दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे पर भयंकर जाम, चंडीगढ़ से डेराबस्सी तक लगी वाहनों की कतार
शनिवार शाम दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीगढ़ से डेराबस्सी तक भीषण जाम लग गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुए इस जाम में वाहन धीरे-धीरे ...और पढ़ें

दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
HighLights
शनिवार शाम दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा भीषण जाम।
चंडीगढ़ से डेराबस्सी तक वाहन फंसे, लोग हुए परेशान।
वीकेंड, छुट्टियों और निर्माण कार्य से बढ़ा ट्रैफिक।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे (एनएच) पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भयंकर जाम लगा है। चंडीगढ़ बार्डर खत्म होते ही डेराबस्सी तक वाहन जाम में फंसे हैं। रुक-रुक कर ट्रैफिक आगे सरक रहा है। जीरकपुर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे भयंकर स्थिति बनी हुई है।
जाम में फंसने के कारण लोग काफी परेशान हैं। वीकेंड होने के चलते लोगों की आवाजाही अधिक होती है। ऐसे में एनएच पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाती है और एनएच पर निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनती है।
दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि एक अप्रैल से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में लोगों ने बच्चों की छुट्टियों के चलते परिवार संग घूमने का मन बनाया। लोग अपनी गाड़ियां लेकर घरों से बाहर निकले और ट्रैफिक बढ़ने पर जाम में फंसे।