विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: DGP ने महिला सुरक्षा और नशा मुक्त अभियान को लेकर ली जानकारी, लेन ड्राइविंग की अवहेलना वालों पर FIR की कही बात

By Sudhir Tanwar Edited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 04 Jan 2024 08:19 PM (IST)

हरियाणा में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने महिला सुरक्षा ग्राम प्रहरी नशा मुक्त फीडबैक सेल पर ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी ...और पढ़ें

DGP ने महिला सुरक्षा और नशा मुक्त अभियान को लेकर ली जानकारी (फाइल फोटो)।
DGP ने महिला सुरक्षा और नशा मुक्त अभियान को लेकर ली जानकारी (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले ट्रक-बसों सहित अन्य कामर्शियल वाहन चालकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट यूनियनों से संपर्क करते हुए वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, ग्राम प्रहरी, नशा मुक्ति और फीडबैक सेल पर ग्राउंड रिपोर्ट ली। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है।इसी कड़ी में 'नशा मुक्त गांव' की ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है। फतेहाबाद जिला के 10 गांवों में महिलाओं का समूह तैयार किया गया जो देर रात्रि गांव में घूम कर नशा करने वाले लोगों पर निगरानी रखता है।

नशा मुक्ति अभियान की कमान संभाल रहीं महिलाएं

इन गांवों में नशा मुक्ति की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। महिलाओं द्वारा सूचना एकत्रित करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इन 10 गांवों में मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनावाली सोत्तर, सिरढान ,गिल्लाखेड़ा और बनावली शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Chandigarh News: बीएसईएच ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेट शीट, 2 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

इन गांवों के युवाओं ने खुद को पढ़ाई और खेलों से तथा बड़े व बुजुर्गों ने खुद को काम धंधे व खेती बाड़ी से जोड़कर नशे को अलविदा करने का संकल्प किया है जोकि दूसरे गांव के लिए प्रेरणा स्रोत है। डीजीपी ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य जिलों को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

फीडबैक सेल की मॉनिटरिंग करें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

पुलिस थानों में स्थापित फीडबैक सेल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फीडबैक सेल की मॉनिटरिंग करें। यदि किसी शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतुष्टि व्यक्त की जाए तो उससे असंतुष्टि का कारण अवश्य पूछें। यदि शिकायतकर्ता फोन नहीं उठाता तो उससे मैसेज करते हुए संपर्क करें।

ग्राम प्रहरी योजना के कार्यों की DGP ने की समीक्षा

ग्राम प्रहरी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम प्रहरी छेड़छाड़ वाले हाटस्पाट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करें। ग्राम प्रहरी महिलाओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में छेड़छाड़ संबंधी फीडबैक लेते हुए आवश्यक कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें: Charkhi Dadri Accident: छुट्टी पर घर आए एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक पर मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।