Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alcohol Price in Haryana: हरियाणा में जाम छलकाना पड़ेगा महंगा, अब देशी- विदेशी और बीयर के लिए देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा रुपये

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 05:03 PM (IST)

    हरियाणा में अब जाम छलकाना महंगा पड़ेगा। दरअसल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के कारण अब देशी-विदेशी और बीयर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इसके चलत ...और पढ़ें

    हरियाणा में जाम छलकाना पड़ेगा महंगा (सांकेतिक)।
    हरियाणा में जाम छलकाना पड़ेगा महंगा (सांकेतिक)।

    HighLights

    1. हरियाणा में देशी-विदेशी और बीयर पर बढ़े दाम
    2. नई आबकारी नीति के तहत हुई बढ़ोतरी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के कारण अब बुधवार से शराब और बीयर महंगी मिलेगी। देसी शराब की बोतल पर पांच और बीयर के लिए 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसी तरह अंग्रेजी व विदेशी शराब पर भी पहले के मुकाबले पांच प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो रही है। पहली बार सरकार आयातित शराब को भी इसके दायरे में लाई है।

    होटल संचालकों के दिया एक और विकल्प

    होल सेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उस पर 20 प्रतिशत लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी। वहीं, पहले होटलों में लाइसेंसी बार संचालकों को अपने आसपास के दो शराब ठेकों से शराब लेने का नियम था। इस बार सरकार ने पॉलिसी में बदलाव करते हुए होटल संचालकों को एक और विकल्प दिया है। आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: कांग्रेस नहीं चाहती गरीब फले फूलें..., प्लाट आवंटन मामले में पूर्व सीएम हुड्डा पर BJP ने बोला हमला

    रिजर्व प्राइस के मुकाबले हुई सात प्रतिशत की बढ़ोतरी

    ये भी शर्त रखी है कि तीनों ही शराब ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारकों के होने चाहिए। इस बार आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी गई है, जबकि शराब के दाम कम बढ़ोतरी गई है। पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपये बढ़ाए जाते थे। इस बार 20 से 25 रुपये प्रति पेटी की बढ़ोतरी की गई है। एल-1 (अंग्रेजी होल सेल) और एल-13 (देशी शराब होल सेल) लाइसेंस फीस में बदलाव नहीं किया है। गांवों में शराब के ठेके फिरनी से 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: Panipat Factory Fire: पानीपत की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद, कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर

    खबरें और भी