Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर तैनात ESI का निधन, एक हफ्ते में दो जवान गवां चुके अपनी जान

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 07:07 PM (IST)

    शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के एक और कर्मठ पुलिसकर्मी ईएसआई कौशल कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर ...और पढ़ें

    शंभू बॉर्डर पर तैनात ESI का निधन, एक हफ्ते में दो जवान गवां चुके अपनी जान।
    शंभू बॉर्डर पर तैनात ESI का निधन, एक हफ्ते में दो जवान गवां चुके अपनी जान।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। किसान आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी ईएसआई कौशल कुमार का निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान आज अचानक कौशल कुमार की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की।

    रिपोर्ट के अनुसार, ईएसआई कौशल कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान घग्गर नदी के पास पुल के नीचे लगाई गई थी। 56 वर्षीय ईएसआई जिला यमुनानगर में गांव कांजीवास के रहने वाले थे और थाना छप्पर में ईएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के समाचार से हरियाणा पुलिस और उनके परिजनों में शोक का माहौल है।

    ये भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच के आठ दिन, करीब 350 करोड़ का व्यापार ठप

    हरियाणा पुलिस ने बताई अपूरणीय क्षति

    कौशल कुमार सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता व समर्पण भाव के साथ करते थे। वे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत थे। अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने कई सराहनीय व उदाहरणात्मक कार्य किए। उनका अचानक दुनिया छोड़कर जाना हरियाणा पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति है जो हमारे सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

    16 फरवरी को हुआ था जीआरपी एसआई का निधन

    गौरतलब है कि 16 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई थी। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के यह दूसरे पुलिसकर्मी है जिनकी शंभू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है। इन दोनों पुलिसकर्मियों की मृत्यु हरियाणा पुलिस के लिए बहुत ही दुखद है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana Budget: सरकारी विभागों के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, राज्यपाल दत्तात्रेय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां