Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Group D Exam: महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, बनाए गए हेल्प डेस्क

    By Sudhir TanwarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 07:33 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षा (Haryana Group D Exam) अभ्यर्थियों के लिए बस सेवाएं फ्री कर दी हैं। वहीं महिलाओं के साथ परिवार के एक सदस्य को भी मु ...और पढ़ें

    ग्रुप डी परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा।
    ग्रुप डी परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में ग्रुप डी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए महिला अभ्यर्थियों के साथ परिवार के एक सदस्य को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सभी बस अड्डों पर पांच बसें और उपकेंद्रों पर दो बसें रिजर्व रखी जाएंगी जिससे किसी बस में खराबी पर इन्हें भेजा जा सके।

    21 और 22 अक्टूबर को मिलेगी अभ्यर्थियों को फ्री बस सुविधा

    परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि 21 और 22 अक्टूबर को होने वाले परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्र के जिला स्तर या उपमंडल स्तर के नजदीकी बस स्टैंड पर सुबह के सत्र में 7.30 बजे और शाम के सत्र में 12 बजे तक पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति के उपरांत 11.45 व 16.45 के बाद वापस लेकर आना होगा।

    ये भी पढ़ें: Sirsa News: टॉयलेट का बहाना बनाकर चोर ने रुकवाई गाड़ी, फिर दिया ऐसे चकमा मुंह ताकती रही पुलिस

    बस स्टैंड और उपकेंद्रों पर बनाए गए हेल्प डेस्क

    उन्होंने बताया कि शनिवार को छह लाख 87 हजार 575 व रविवार को छह लाख 87 हजार 576 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी बस स्टैंड व उप-केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। इन पर जाकर कोई भी अभ्यर्थी सूचना प्राप्त कर सकता है।

    ये भी पढ़ें: Fatehabad News: दो सगी बहनों ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में टीचर्स के नाम शामिल

    खबरें और भी